1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लहसुन छीलने में अब नहीं लगेगा समय, हाथ लगाते ही निकल जाएगा पूरा छिलका, इस ट्रिक से मिनटों में होगा घंटों का काम

लहसुन छीलने में अब नहीं लगेगा समय, हाथ लगाते ही निकल जाएगा पूरा छिलका, इस ट्रिक से मिनटों में होगा घंटों का काम

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 29, 2026 12:44 pm IST,  Updated : Jan 29, 2026 12:44 pm IST

लहसुन छीलना काफी झुंझलाहट भरा काम लगता है, खासकर जब छिलका नाखूनों में चिपकने लगे। आपकी रसोई के अनुभव को आसान बनाने के लिए यहां हम आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं।

लहसुन छीलने में अब नहीं लगेगा समय, हाथ लगाते ही निकल जाएगा पूरा छिलका- India TV Hindi
लहसुन छीलने में अब नहीं लगेगा समय, हाथ लगाते ही निकल जाएगा पूरा छिलका Image Source : FREEPIK

लहसुन किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है। लहसुन किचन की मुख्य सामाग्री में से एक होता है। खाने को जायकेदार बनाने के लिए लहसुन का खूब इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन परेशानी तब होती है जब इसे छिलने की बात आती है। दरअसल बहुत से लोग लहसुन के चिपचिपे होने के कारण इसको छीलने में परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा इसे छिलने में काफी समय लगता है। जिसकी वजह से लोग खाना बनाने से भी कतराते हैं। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको एकदम आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से लहसुन छील सकते हैं। 

गर्म पानी का तरीका 

अगर आपको बहुत सारा लहसुन छीलना है, तो यह तरीका सबसे बेस्ट है। लहसुन की कलियों को अलग करें। इन्हें 5-10 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। पानी से निकालने के बाद छिलका अपने आप उतरने लगेगा।

चाकू से दबाने का तरीका 

यह तरीका तब काम आता है जब आपको बस 2-4 कलियों की जरूरत हो। लहसुन की कली को चॉपिंग बोर्ड पर रखें। एक चौड़े चाकू के फ्लैट हिस्से को कली के ऊपर रखें और अपनी हथेली से हल्का सा दबाव दें। एक 'कड़क' की आवाज आएगी और छिलका आसानी से अलग हो जाएगा।

दो कटोरे वाला तरीका 

अगर आप लहसुन की पूरी गांठ एक साथ छीलना चाहते हैं तो लहसुन की गांठ को थोड़ा तोड़कर कलियां अलग कर लें। कलियों को एक स्टील के कटोरे या डिब्बे में डालें। ऊपर से दूसरा कटोरा ढक दें और इसे 20-30 सेकंड तक ज़ोर-ज़ोर से हिलाएं। टकराने की वजह से छिलके अपने आप अलग हो जाएंगे।

माइक्रोवेव ट्रिक

लहसुन की कलियों को माइक्रोवेव में रखें। सिर्फ 15-20 सेकंड के लिए चलाएं। गर्मी से छिलका फूल जाएगा और आप उसे बस हाथ से पकड़कर बाहर खींच सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल