1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Gas and bloating: 5 मिनट में गैस से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Gas and bloating: 5 मिनट में गैस से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

 Published : Jun 11, 2023 05:00 pm IST,  Updated : Jun 11, 2023 05:00 pm IST

पेट में गैस बनने के कारण शरीर के कई हिस्सों में दर्द होने लगता है। गैस से तुरंत राहत (instant relief from gas pain) पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।

instant relief from gas pain- India TV Hindi
instant relief from gas pain Image Source : FREEPIK

आजकल गैस की समस्या से हर चौथा शख्स परेशान रहता है। बाहर के जंक फूड और खराब लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोगों को एसिडिटी की समस्या होने लगी है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो ये गंभीर बीमारी का रूप भी ले सकती है। गैस के कारण पेट फूलने के अलावा पेट में, सीने में या सिर में भी तेज दर्द महसूस होता है। ऐसे में हर कोई गैस से तुरंत छुटकारा (instant gas relief) पाने के तरीके ढूंढता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर गैस से 5 मिनट में आराम पाया जा सकता है।

गैस दूर करने के घरेलू नुस्खे | home remedies to get rid of gas pain

  1. पेट में गैस दर्द की समस्या से परेशान हैं तो हींग आपकी समस्या को खत्म कर सकती है। इसके लिए आप 1 गिलास गर्म पानी लें और उसमें 2 चुटकी हींग का पाउडर मिक्स करें। इसे सिप करते हुए पीएं। आपको गैस दर्द में आराम मिलेगा।
  2. गैस के दर्द में जीरा भी फायदेमंद साबित होता है। जीरा खाने से पाचन संबंधित दिक्कतें दूर होती हैं। इसके लिए आप 1 गिलास गुनगुने पानी में भुना हुआ जीरा आधा चम्मच मिक्स करें। अब इस पानी को पीएं, आपको गैस दर्द से आराम मिलेगा।
  3. गैस के दर्द में दालचीनी भी फायदा करती है। दालचीनी में कई औषधीय गुण होते हैं। शरीर में जाकर दालचीनी एंटासिड का काम करती है। इसके लिए आप 3 चुटकी दालचीनी का पाउडर गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं।
  4. अगर आपके घर में तुलसी है तो इसके पत्ते आपको गैस की समस्या से आराम दिला सकते हैं। इसके लिए आप तुलसी के 4 पत्ते 1 गिलास गर्म पानी में उबालकर पी सकते हैं। आपको तुरंत आराम मिलेगा।
  5. गैस की समस्या होने पर आप छाछ का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड एसिडिटी से राहत दिलाता है। छाछ में आप भुना हुआ जीरा और काला नमक जरूर मिलाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: गर्मी में झड़ते बालों से हैं परेशान? नाश्ते में आज से शामिल करें Vitamin C वाले ये फल 

Lips care tips: डार्क होंठों को पिंक बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

ट्रेन के लंबे सफर में भी साथ निभाएंगी खाने की ये चीजें, 3 दिन तक नहीं होंगी खराब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल