1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. आलू उबालते समय कुकर में डाल दें ये चीज, खुद से निकलने लगेगा छिलका, बड़े काम की है ये ट्रिक

आलू उबालते समय कुकर में डाल दें ये चीज, खुद से निकलने लगेगा छिलका, बड़े काम की है ये ट्रिक

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 20, 2026 06:15 am IST,  Updated : May 20, 2026 06:15 am IST

Potato Peeling Tips: उबले हुए गर्म आलू का छिलका हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आलू उबालते वक्त कुकर में ये चीजें मिला दें। इससे आलू का छिलका आसानी से निकल जाएगा।

उबले आलू का छिलका हटाने के टिप्स- India TV Hindi
उबले आलू का छिलका हटाने के टिप्स Image Source : INDIA TV

आजकल स्मार्टनेस का जमाना है। ये स्मार्टनेस खाना बनाने से लेकर ऑफिस के काम तक सभी में नजर आती है। घर के काम को आसान बनाने के लिए ऐसे-ऐसे हैक्स और टिप्स में जिनसे आपका घंटों को काम मिनटों में हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसी ही मजेदार ट्रिक बता रहे हैं जिससे आपको उबले हुए आलू छीलने में घंटों समय नहीं लगाना पड़ेगा। आलू उबालने के इस हैक में आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना है। इससे आलू का छिलका आसानी से निकल जाएगा और इस तरह उबले आलू से आप कुछ भी बनाएंगे तो उसका स्वाद भी अच्छा होगा।

आलू का छिलका हटाने के हैक्स

नमक डाल दें- आलू उबालते वक्त आप कुकर में पानी के साथ थोड़ा नमक डाल दें। नमक डालने से आलू का छिलका काफी ढीला हो जाता है, इससे छिलका आसानी से निकल जाता है। खासतौर से बड़े आलू को छीलना आसान हो जाता है। इससे आलू का स्वाद भी बढ़ जाता है। 

1 चम्मच तेल- कच्चे आलू को उबालते वक्त कुकर में 1 छोटा चम्मच तेल डाल दें। इससे आलू पर एक परत जैसी बन जाती है जिससे आलू को छीलना आसान हो जाता है। तेल डालने का एक और फायदा ये भी है कि इससे आलू फटते और टूटते नहीं हैं। 

नींबू का रस- आलू उबालते वक्त कुछ लोग पानी में थोड़ा नींबू का रस भी डाल देते हैं। इससे आलू का रंग ज्यादा सफेद रहता है। उबलने के बाद आलू का छिलका भी इससे आसानी से निकल जाता है। नींबू डालने से आलू का स्वाद भी अच्छा हो जाता है।

2 बूंद सिरका- आलू को बहुत ज्यादा गलने से बचाने के लिए उबालते वक्त पानी में 2 बूंद सिरका डाल दें। सिरका डालने से आलू फटता नहीं है और उसकी बाहरी लेयर हल्की सख्त रहती है। आलू की चाट बनाने के लिए या पराठे बनाने के लिए इस ट्रिक से आलू उबालना अच्छा माना जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल