1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. टॉयलेट सीट पर लगे जिद्दी पीले दाग मिनटों में होंगे गायब, बस इन घरेलू नुस्खे से करें साफ

टॉयलेट सीट पर लगे जिद्दी पीले दाग मिनटों में होंगे गायब, बस इन घरेलू नुस्खे से करें साफ

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 28, 2026 10:37 am IST,  Updated : Jan 28, 2026 10:37 am IST

How to Remove Tough Yellow Stains From a Toilet: टॉयलेट सीट का इस्तेमाल दिन में कई दफा किया जाता है। ऐसे में इसकी साफ सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से टॉयलेट सीट को क्लीन कर सकती हैं।

टॉयलेट सीट पर लगे दाग कैसे हटाएं- India TV Hindi
टॉयलेट सीट पर लगे दाग कैसे हटाएं Image Source : FREEPIK

स्वस्थ रहने के लिए खान-पान सही होने के साथ साथ साफ-सफाई का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर घर में गंदगी हो तो यह आपकी सेहत को भी बिगाड़ सकती है। ऐसे में लोग घर की साफ-सफाई पर ध्यान तो देते हैं लेकिन बाथरूम की साफ सफाई को नज़रअंदाज कर देते हैं। खासकर वॉशरूम के टॉयलेट सीट की सफाई करना बेहद जरूरी है। क्योंकि ये बीमारियों का घर माना जाता है। टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए लोग तरह तरह के क्लीनर यूज करते हैं। लेकिन फिर भी टॉयलेट सीट पर लगे दाग से छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप टॉयलेट सीट को बिल्कुल नए सा चमका सकते हैं। चलिए जानते हैं। 

कोल्ड ड्रिंक 

सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन कोला में मौजूद फॉस्फोरिक एसिड टॉयलेट के जंग और दागों को काट देता है। इसके लिए एक कैन कोला सीट के चारों ओर डालें, 1 घंटा छोड़ें और फिर रगड़कर साफ करें।

नींबू और नमक
पीले दागों के लिए नींबू का रस और नमक मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 20 मिनट छोड़ दें। नींबू की एसिडिक प्रॉपर्टी और नमक का खुरदरापन सफाई को आसान बना देता है। इससे सीट पर लगे सारे दाग आसानी से निकल जाएंगे। 

हाइड्रोजन पेरोक्साइड 
अगर आप कीटाणुओं को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं, तो आधा कप हाइड्रोजन पेरोक्साइड बाउल में डालें। इसे 30 मिनट तक रहने दें। यह दाग हटाने के साथ-साथ शानदार सैनिटाइजर का काम भी करता है।

टी-ट्री ऑयल 
अगर आप केमिकल की गंध से बचना चाहते हैं, तो पानी में 10-15 बूंदें टी-ट्री ऑयल की मिलाएं। यह एंटी-बैक्टीरियल होता है और टॉयलेट को ताजी खुशबू देता है। साथ ही टॉयलेट सीट पर लगे दाग को हटाने में भी कारगर है। 

सिरका और बेकिंग सोडा का मेल
यह सबसे ताकतवर कॉम्बो है। इसके लिए पहले टॉयलेट सीट पर बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर ऊपर से सिरका डालें। जब बुलबुले बनने लगें, तो उसे 10-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर रगड़कर साफ करें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल