जिंदगी में चुनौतियां (Challenges) उस बिन बुलाए मेहमान की तरह होती हैं, जो अक्सर हमें परेशान तो करती हैं, लेकिन साथ ही हमें बहुत कुछ सिखा कर भी जाती हैं। सच तो यह है कि बिना चुनौतियों के जीवन एक ठहरे हुए पानी की तरह हो जाएगा, जिसमें न कोई हलचल होगी और न ही कोई विकास। लेकिन मुश्किल घड़ी में घबराने की जरूरत नहीं होती। इस वक्त ही संयम रखकर आप कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। मशहूर कथावाचक जया किशोरी ने बताया है कि मुश्किल हालात में संयम कैसे बनाए रख सकते हैं।
मुश्किल हालात में संयम रखने के टिप्स
कठिन परिस्थितियों को टालना संभव नहीं, लेकिन शांत रहकर उन्हें संभालना संभव है।
तनाव या क्रोध में इंसान अपनी तर्कशक्ति खो देता है और अक्सर ऐसे शब्द बोल देता है जिनका पछतावा बाद में होता है।
बहस अक्सर मुद्दे से भटककर पुराने आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच जाती है, जिससे समाधान दूर हो जाता है।
शांत मन से सोचने की शक्ति मिलती है, जिससे बेहतर निर्णय और संवाद संभव होता है।
संयम बनाए रखना भी एक साधना है, लेकिन यही सफल और स्वस्थ जीवन की कुंजी है।
कठिन समय में शांत कैसे रहें
गहरी सांसें लें। गहरी सांसें लेने से नर्वस सिस्टम शांत होता है और इससे संयम आता है।
भविष्य की चिंता या अतीत की गलतियों में उलझने के बजाय वर्तमान पर ध्यान दें।
समस्या कोई भी हो नकारें नहीं, बल्कि स्वीकार करें।