1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. फ्रिज में पड़े-पड़े सूखकर खराब हो जाता है पुदीना, इस तरह स्टोर करें, पूरे 3 महीने ताजा खुशबूदार बना रहेगा

फ्रिज में पड़े-पड़े सूखकर खराब हो जाता है पुदीना, इस तरह स्टोर करें, पूरे 3 महीने ताजा खुशबूदार बना रहेगा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 08, 2026 10:51 am IST,  Updated : May 08, 2026 10:51 am IST

How To Preserve Mint Leaves In Fridge: पुदीने के पत्ते फ्रिज में रखने पर भी हफ्ते 10 दिन में सूखकर खराब हो जाते हैं। इस ट्रिक से पुदीने को स्टोर करेंगे को पूरे 3-4 महीने तक खुशबू और ताजगी बनी रहेगी

पुदीना के पत्ते कैसे स्टोर करें- India TV Hindi
पुदीना के पत्ते कैसे स्टोर करें Image Source : MAGNIFIC

गर्मियों में पुदीना का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। पुदीने की चटनी, पुदीने का शरबत और पुदीने की शिकंजी बनाकर लोग पीते हैं। गर्मी में मिंट वाटर न सिर्फ शरीर और पेट को ठंडा रखता है बल्कि इसे पीने से बॉडी रिफ्रेश हो जाती है। लोग सब्जी के साथ पुदीना खरीद लाते हैं लेकिन फ्रिज में पड़े-पड़े पुदीना हफ्तेभर में सूख जाता है। कई बार पुदीना बहुत जल्दी खराब हो जाता है। पुदीने के पत्ते गलने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो हम आपको पुदीना स्टोर करने का एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे 1-2 महीने नहीं बल्कि 3-4 महीने तक पुदीना ताजा और खुशबूदार बना रहेगा। जानिए पुदीना को लंबे समय तक कैसे स्टोर करके रखें।

पुदीना को लंबे समय तक कैसे फ्रेश रखें

पुदीना को लंबे समय तक फ्रेश रखना है तो उसकी पत्तियों को तोड़कर किसी अखबार में निकालकर लपेट लें। अब इन्हें किसी एयर टाइट कंटेनर में फ्रिज में स्टोर कर दें। अगर फ्रिज नहीं है तो पुदीना को किसी हवादार जाली में रखें और बीच-बीच में इस पर पानी का छिड़काव करते रहें। इससे पुदीना कई दिनों तक फ्रेश और खुशबूदार बना रहेगा। पुदीने के पत्तियां गलने लगें तो इसे पीसकर भी स्टोर कर सकते हैं। इससे पुदीना जल्दी खराब नहीं होता है।

पुदीना स्टोर करने का तरीका

अगर आप 2-3 महीने से ज्यादा समय के लिए पुदीने को स्टोर करना चाहते हैं और चाहते हैं कि पुदीना एकदम खुशबूदार और हरा बना रहे, तो इसके लिए पुदीना को मिक्सी में बारीक पीस लें। अब इस पेस्ट को छोड़ा पानी डालकर पतला कर लें। पुदीना में थोड़ा नींबू की बूंदें डाल दें। इससे पुदीने का रंग हरा बना रहेगा। अब इसे फ्रीजर में आइस क्यूब ट्रे में डालकर स्टोर कर दें। जब भी पुदीने का शरबत बनाना हो या शिकंजी में पुदीना डालना हो इसमें से 1 क्यूब डालकर मिक्स कर लें। यकीन मानिए एकदम फ्रेश पुदीने वाली खुशबू और वही स्वाद आएगा, जो ताजा पुदीने में आता है। आइस क्यूब्स को निकालकर किसी एयर टाइट जिप लॉक बैग में डालकर स्टोर कर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल