1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बारिश में दाल, चावल और मसालों को कीड़े लगने से कैसे बचाएं, स्टोर करते वक्त कर लें ये उपाय

बारिश में दाल, चावल और मसालों को कीड़े लगने से कैसे बचाएं, स्टोर करते वक्त कर लें ये उपाय

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 05, 2024 01:15 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 01:15 pm IST

बारिश में चीजें सबसे जल्दी खराब होती हैं। दाल, चावल और मसालों में नमी के कारण कीड़े लग जाते हैं। जिससे राशन खराब हो जाता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में चीजों को स्टोर करके रखते हैं तो जान लें मानसून में दाल, चावल, मसालों को सीलन और कीड़े लगने से कैसे बचाएं?

grocery storage tips- India TV Hindi
grocery storage tips Image Source : FREEPIK

मानसून में सीलन के कारण कई चीजें तेजी से खराब होती है। इस मौसम में खाने-पीने की चीजों में फंगस लगने से लोग परेशान रहते हैं। दाल, चावल और मसाले खराब हो जाते हैं। ऐसे में आपको किचन में रखी चीजों की सही देखभाल करना जरूरी है। हफ्ते में एक दिन सारी चीजों को देख लें कि क्या खराब हो रहा है? इसके साथ ही दाल, चावल और मसालों को खराब होने से बचाने के लिए कुछ हैक्स को अपना लें। जिससे सीलन न आए और ये चीजें खराब होने से बच जाएं। बारिश में खासतौर से चीजों में कीड़े लगने का डर बढ़ जाता है। ऐसे में आप दादी-नानी के जमाने के ये उपाय अपना सकते हैं।

बारिश में चावल, दाल और मसालों को कीड़े से कैसे बचाएं

  1. दालों को लंबे समय तक सही रखना है और सीलन से बचाना है तो इसका अच्छा तरीका है कि दालों को हल्का रोस्ट करके रखें। अगर आपको लग रहा है कि दाल खराब हो रही है और आपने इसे पहले रोस्ट नहीं किया है तो अभी भी कर सकते हैं। रोस्ट करने से बाद दाल जब ठंडी हो जाए तो किसी एयर टाइट डब्बे में स्टोर कर लें। इसमें थोड़े सूखे करी पत्ते या फिर तेज पत्ता डालकर रख दें।

  2. नीम के पत्ते भी बड़े काम आते हैं गर्मियों में आप नीम के पत्तों को अच्छी तरह से सुखाकर रख लें और बारिश के वक्त इन पत्तों को चावल के डब्बे या फिर दाल के डब्बे में डालकर ऐसे ही रख दें। आप चाहें तो इन्हें किसी पतले कपड़े की पोटली में बांधकर रख दें। इससे दाल और चावल में कीड़े नहीं लगेंगे।

  3. दादी नानी दाल चावल को सालभर कीड़े लगने से बचाने के लिए साबुत नमक का इस्तेमाल करती थीं। आप भी अपने डब्बों में साबुत वाला नमक खरीदकर डाल दें। इससे दाल चावल में घुन और कोई दूसरा कीड़ा नहीं लगेगा। डब्बे को बंद करते वक्त इसमें एक अखबार लगा दें। ताकि सीलन डब्बे के अंदर न जाए।

  4. अगर साबुत मसाले हैं तो इन्हें भी रोस्ट करके ही रखें। पिसे हुए मसालों में कीड़े न पड़ें इसके लिए आप लौंग डालकर रख सकते हैं। आप चाहें तो मसाले के डब्बों में तेजपत्ता डालकर भी स्टोर कर सकते हैं। इससे मसाले खराब नहीं होंगे।

  5. कुछ लोग इसके लिए लहसुन और प्याज से सूखे छिलकों का भी इस्तेमाल करते हैं। अनाज में घुन और सीलन से बचाने के लिए माचिस की तीलियों का भी इस्तेमाल किया जाता है। आप कोई भी उपाय कर सकते हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल