1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वजन घटाने वाले दिनभर में 2 बार तो जरूर करें इस फल का सेवन, पाचन तंत्र को सही रखने में है मददगार

वजन घटाने वाले दिनभर में 2 बार तो जरूर करें इस फल का सेवन, पाचन तंत्र को सही रखने में है मददगार

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Aug 12, 2023 08:27 am IST,  Updated : Aug 12, 2023 08:29 am IST

Avocado for weight loss: वेट लॉस करने वालों के लिए ये फल तेजी से काम कर सकता है। ये चर्बी घटाता है और पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

Avocado for weight loss- India TV Hindi
Avocado for weight loss Image Source : SOCIAL

Avocado for weight loss: वेट लॉस के लिए डाइट को सही रखना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए कि फैट बर्न करने और मेटाबोलिज्म तेज करने में डाइट की एक अहम भूमिका होती है। आप जो खाते हैं उसे खाने के बाद आपका पाचन तंत्र किस गति से काम करता है, मेटाबोलिज्म की क्या स्थिति होती है और हार्मोनल हेल्थ कैसा रहता है ये सब बहुत मायने रखता है। इन तमाम चीजों में एवोकाडो फल खाना कई प्रकार से काम कर सकता है। तो, आइए जानते हैं अगर आप पेट लॉस कर रहे हैं तो आपको एवोकाडो कैसे खाना चाहिए और किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। पर सबसे पहले जानते हैं एवोकाडो ये काम कैसे कर सकता है। 

क्या एवोकाडो पेट की चर्बी कम कर सकता है-Does avocado reduce belly fat?

एवोकाडो आपके पेट की चर्बी को कम करने में मददगार है। ये फल कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं जो कि मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं और कैलोरी बर्न करने में तेजी लाते हैं। इनका सेवन कुछ डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देते हैं और पाचन गतिविधियों में तेजी लाते हैं। एवोकाडो में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो आपको संतुष्ट महसूस करने में मदद करता है और लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे होता ये है कि आप जो खाते हैं वो तेजी से पचता है और ये फैट बन कर आपकी शरीर में जमा नहीं होता जिससे चर्बी कम करने में मदद मिलती है। 

Avocado benefits for weight loss
Image Source : SOCIALAvocado benefits for weight loss

वजन घटाने के लिए एवोकाडो  कैसे खाएं-How to eat avocado for weight loss

वजन घटाने के लिए एवोकाडो आपको दिनभर में दो बार तो खाना चाहिए। आपको करना ये है कि एवोकाडो को आप चिया सीड्स के साथ मिलाकर खा लें। दूसरा आप इसका स्मूदी बनाकर खा सकते हैं जो कि जैली जैसा कंपाउंड बनाता है और आंतों में जमा फैट को अपने साथ चिपकाकर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। 

वेट लॉस वालों के लिए एवोकाडो के फायदे-Avocado benefits for weight loss

वेट लॉस करने के लिए हार्मोनल हेल्थ को सही रखना और फिर नींद और भूख संतुलित करना भी जरूरी है। ऐसे में एवोकाडो सिर्फ कैलोरी बर्म करने में ही नहीं वेट भूख कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे तत्व भी हैं जो कि नींद को बढ़ावा देते हैं और फिर आपको वेट लॉस में मदद करते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको वेट लॉक के लिए एवोकाडो का सेवन करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल