1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मांसपेशियों में दर्द हो तो सोने से पहले इस तेल से करें मालिश, एक साथ कई आयुर्वेदिक गुणों से है भरपूर

मांसपेशियों में दर्द हो तो सोने से पहले इस तेल से करें मालिश, एक साथ कई आयुर्वेदिक गुणों से है भरपूर

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 18, 2023 08:31 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 08:31 pm IST

नीलगिरी के तेल के फायदे: नीलगिरी का तेल मांसपेशियों के दर्द को कम करने वाला हो सकता है। आइए, जानते हैं इस्तेमाल का तरीका और फायदे।

muscle pain- India TV Hindi
muscle pain Image Source : FREEPIK

Nilgiri oil benefits: मांसपेशियों में दर्द से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। कई बार तो ये इतना ज्यादा होता है कि लोगों को इसके कारण नींद नहीं आती है। साथ ही दिन भर ये दर्द रह-रह कर बेचैन करता है। ऐसी स्थिति में नीलगिरी का तेल लगाना सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। जी हां, नीलगिरी तेल न सिर्फ मांसपेशियों को शांत करता है बल्कि, ये बेचैनी को भी कम करता है। इसके अलावा ये पैरों के दर्द को कम करने में मदद करता है और दिमाग को भी शांत करता है। लेकिन, रात में सोने से पहले इस तेल से मालिश करना आपके लिए कई प्रकार से काम कर सकती है। कैसे, जानते हैं। 

मांसपेशियों में दर्द का उपाय है नीलगिरी का तेल-Nilgiri oil benefits for muscle pain in hindi 

1. ठंडा होता है नीलगिरी का तेल

नीलगिरी का तेल ठंडा होता है यानी कि इसे लगाने पर आपको ठंडक महसूस होगी और आपको अच्छा लगेगा। ठंडे तेल की खास बात ये है कि ये नर्व्स को शांत करता है और आपको बेहतर महसूस करने में मदद करता है। इससे मांसपेशियों की जलन कम होती है। 

डैमेज बालों में लगाएं रीठा का तेल, रंगत सुधारने के साथ बालों में लाएगा निखार

2. बेचैनी कम करता है नीलगिरी का तेल

नीलगिरी का तेल आपको रिलैक्स महसूस करने में मदद करता है। ये आपके मांसपेशियों को शांत करता है और आपको बेहतर फील करने में मदद करता है। जब आप इसे तेल को पैरों में लगाते हैं तो ये आपके पैरों के ब्लड प्रेशर को कम करता है और बेचैनी में कमी लाता है। इस तरह ये आपके मांसपेशियों के लिए बहुत फायदेमंद है। 

muscle pain
Image Source : FREEPIKmuscle pain

1 दिन में पीले दांतों को करें सफेद, आजमाएं सदियों पुराने ये कारगर देसी उपाय

3. दर्द कम करने वाला है नीलगिरी का तेल

नीलगिरी का तेल दर्द को कम करने में मददगार है। ये असल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि दर्द कम करने में मददगार है। साथ ही ये मांसपेशियों के प्रेशर को कम करता है और दर्द को कम करने में मददगार है। इसके अलावा भी इस तेल के आपके लिए कई फायदे हैं। जैसे कि ये इंफेक्शन से बचाने में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आप नीलगिरा का तेल लगा सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल