1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मुझे बहुत गुस्सा आता है, प्रेमानंद जी महाराज ने बताया भक्त की इस समस्या का उपाय

मुझे बहुत गुस्सा आता है, प्रेमानंद जी महाराज ने बताया भक्त की इस समस्या का उपाय

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 20, 2025 07:11 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 07:36 pm IST

Premanand Ji Maharaj: आइए जानते हैं कि जब एक छोटे भक्त ने प्रेमानंद जी महाराज के एकांतिक वार्तालाप में बताया कि उसे बहुत गुस्सा आता है, तब महाराज जी ने क्या उत्तर दिया...

प्रेमानंद जी महाराज- India TV Hindi
प्रेमानंद जी महाराज Image Source : FREEPIK/PTI

क्या आपको भी अक्सर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता रहता है? अगर हां, तो आपको प्रेमानंद महाराज के इस उपाय के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रेमानंद जी महाराज के एकांतिक वार्तालाप में अक्सर भक्त अलग-अलग सवाल पूछते हैं और महाराज जी से सलाह लेते हैं। एक छोटे भक्त ने प्रेमानंद जी से पूछा कि वो अपने गुस्से पर कैसे काबू पा सकता है, तो महाराज जी से इसका क्या समाधान बताया...

गुस्से पर कैसे काबू पाएं- जब एक छोटे भक्त ने महाराज जी को बताया कि उसे छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है और वो अपने गुस्से पर नियंत्रण करना चाहता है, तब महाराज जी ने उससे पूछा कि क्या वो राधा नाम का जाप करता है। बच्चे ने जवाब दिया कि वो 4 से 5 हजार बार राधा नाम का जाप कर पाता है। प्रेमानंद जी ने छोटे भक्त से कहा कि उसे ज्यादा बार राधा नाम का जाप करना चाहिए।

प्रेमानंद जी ने क्या कहा- प्रेमानंद जी महाराज ने सलाह दी कि काउंटर से ज्यादा से ज्यादा बार राधा नाम का जाप करने से गुस्से पर काबू पाया जा सकता है। ज्यादा बार नाम का जाप करने से मन में शांति आती है। महाराज जी ने कहा कि कमजोर हृदय वाले लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है। इसके अलावा प्रेमानंद जी ने छोटे भक्त को रोज माता-पिता के पैर छूने और संतों को प्रणाम करने के लिए कहा।

गौर करने वाली बात- महाराज जी ने बच्चे को गलत संगत से दूरी बनाने की सलाह दी। प्रेमानंद जी महाराज अक्सर ज्यादा से ज्यादा नाम का जाप करने के लिए कहते हैं। अगर आप भी अपने गुस्से पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको भी नाम का जाप करके देखना चाहिए। धीरे-धीरे आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। रेगुलरली नाम का जाप करने से मेंटल हेल्थ काफी हद तक सुधर सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल