1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लोहे के दरवाजे-खिड़की में लग गई है जंग तो इन आसान घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल, मिनटों में मिलेगी नई जैसी चमक

लोहे के दरवाजे-खिड़की में लग गई है जंग तो इन आसान घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल, मिनटों में मिलेगी नई जैसी चमक

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 30, 2024 10:36 pm IST,  Updated : Aug 30, 2024 10:36 pm IST

अगर आपके घर पर भी लोहे के दरवाजे और खिड़की हैं और उनमे बार बार जंग लग जाता है तो उसे साफ़ करने के लिए आप इन आसान और बेहतरीन नुस्खों को आज़माएं।

लोहे के दरवाजे से जंग कैसे हटाये- India TV Hindi
लोहे के दरवाजे से जंग कैसे हटाये Image Source : SOCIAL

घर कितना ही खूबसूरत क्यों न हो। अगर घर के किसी कोने पर जंग या दाग धब्बे नज़र आए तो वे दिखने में बेहद भद्दे लगते हैं। खासकर, अगर आपके घर पर लोहे के दरवाजे हों या फिर खिड़की तो उनमे जंग बहुत तेजी से लगती है।और अगर एक बार जंग लग जाए तो उन्हें छुड़ाने में लोगों की हालत खराब हो जाती है।साथ ही बार बार धूल जमने और लगातार पकड़ने की वजह से वे काले पड़ जाते हैं। ऐसे में इन्हें साफ़ करना आसान नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप उन्हें आसानी से चमका सकते हैं।

जंग को छुड़ाने के लिए ये तीन तरीके आज़माए:

  • सफेद सिरका और नमक : लोहे के दरवाजों में धीरे धीरे जंग लगने लगता है।ऐसे में जंग को छुड़ाने के लिए आप एक घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। 1 चम्मच मैदा, 1 चम्मच सफेद सिरका और 1 चम्मच नमक को मिला लें। इस पेस्ट को जंग वाली जगह पर रगड़ें।  रगड़कर 2-3 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें अब इसे गर्म पानी से साफ कर लें। जंग गायब हो जाएगी

  • डिश वॉश लिक्विड: 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सफेद सिरका, 1/2 चम्मच डिश वॉश लिक्विड मिलाएं और घोल तैयार करें। इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब हैंडल पर इसे स्प्रे करें और एक सॉफ्ट कपड़े की मदद से इसे साफ करें। आपके दरवाजे चांदी की तरह चमकने लगेंगे। 

  • नॉर्मल डिश वॉश: अगर आपको खिड़की से जंग को साफ करना है तो उसके लिए नॉर्मल डिश वॉश लिक्विड को पानी में मिलाकर घोल बना लें। अब इसे हैंडल पर लगाएं और कपड़े से रगड़ें। अगर हैंडल पर बहुत ज्यादा दाग हैं, तो इसे साफ करने के लिए आप जैतून के तेल और सफेद सिरका को मिलाकर घोल बनाएं। इसे एक कपड़े की मदद से हैंडल पर लगाएं और साफ करें। ऐसा करने पर हैंडल नए की तरह चमकने लगेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल