1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. तवे पर डालते ही चिपककर जल जाती है रोटी तो आज़माएं ये टिप्स, हल्के पैन पर भी बनेगी फूली फूली चपाती

तवे पर डालते ही चिपककर जल जाती है रोटी तो आज़माएं ये टिप्स, हल्के पैन पर भी बनेगी फूली फूली चपाती

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 24, 2024 03:22 pm IST,  Updated : Sep 24, 2024 03:22 pm IST

अगर आप भी तवे पर रोटी जलने की समस्या से जूझ रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अगर आप इन टिप्स को आज़माएंगे तो तवे पर नहीं चिपकेगी रोटी:

chapatis tips - India TV Hindi
chapatis tips Image Source : SOCIAL

ज़्यादातर लोग अपने घर पर रोटी बनाने के लिए लोहे का तवा इस्तेमाल करते हैं। इस्तेमाल करते करते तवा का बेस पतला हो जाता है। दरअसल, जब इन्हें साफ किया जाता है तो धीरे-धीरे तवा घिसने लगता है। इसकी वजह से धीरे-धीरे तवे की परत पतली हो जाती है और वह काफी हल्का हो जाता है। ऐसे में गैस पर रोटी बनाते समय पैन जल्दी गर्म हो जाता है और रोटी उस रप चिपककर जल जाती है। इस समस्या से ज़्यादातर लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी तवे पर रोटी जलने की समस्या से जूझ रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अगर आप इन टिप्स को आज़माएंगे तो तवे पर नहीं चिपकेगी रोटी:

इन टिप्स को आज़माएं नहीं चिपकेगी तवे पर रोटी: 

  • नमक का करें इस्तेमाल:  गैस ऑन कर उसपर तवा रखें और इसके बाद तवे पर एक चम्मच नमक डालें और कपड़े की मदद से पूरे तवे पर नमक को फैला दें।  अब कपड़े से नमक को घुमाएं और यह प्रक्रिया तब तक करनी है, जब तक नमक का रंग पूरी तरह बदल नहीं जाता है। जब नमक का रंग भूरा हो जाए, तब आप तवे से सारा नमक हटा दें। तवे को कपड़े की मदद से अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद आप तवे पर रोटी बना लें। नमक रगड़ने की वजह से तवे पर उसकी हल्की लेयर बन जाती है। ऐसे में जब आप इस तवे पर रोटी सेंकते हैं तो वह जल्दी नहीं जलती है और कड़क भी नहीं होती है। 

  • आटा आता है काम: तवे पर पराठा या कोई चिकनी चीज बनाने से उस पर चिकनाई लगी रह जाती है। जिसकी वजह से जब अगली बार तवे पर रोटी बनाई जाती है तो वो तवे से चिपकने लगती है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए तवे पर थोड़ा सा आटा डालकर उसे उंगलियों की मदद से तवे पर रगड़ना शुरू करें। ऐसा करने से तवे में लगे हुए तेल के साथ खाने के कण भी आटे में एब्जॉर्ब हो जाएंगे। तवे पर लगे तेल और खाने के ये कण जलकर आपकी रोटी या चीले को जलाकर उसका स्वाद खराब कर देते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल