1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पोंगल के दिन दिखना चाहती हैं साऊथ इंडियन ब्यूटी तो ट्राई करें जाह्नवी कपूर के ये ग्रेसफुल दक्षिण भारतीय लुक्स

पोंगल के दिन दिखना चाहती हैं साऊथ इंडियन ब्यूटी तो ट्राई करें जाह्नवी कपूर के ये ग्रेसफुल दक्षिण भारतीय लुक्स

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jan 09, 2024 05:03 pm IST,  Updated : Jan 09, 2024 05:17 pm IST

​अगर आप पोंगल के दिन साऊथ इंडियन लुक ट्राय करना चाहती हैं लेकिन असमंजस में हैं कि आप पर यह लुक अच्छा लगेगा या नहीं? तो आप एक बार जाह्नवी कपूर के इन लुक्स को देख लें।

South Indian look - India TV Hindi
South Indian look Image Source : SOCIAL

पोंगल दक्षिण भारत के हिन्दुओं का एक मुख्य त्योहार है। यह हर वर्ष 14-15 जनवरी को मनाया जाता है। पोंगल का तमिल में अर्थ उफान या विप्लव होता है यह त्योहार पूरे चार दिन तक चलता है। पूरे दक्षिण भारत के लोग इस त्योहार को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन महिलाएं भी पारंपरिक परिधान धारण करती हैं और खूब सजती संवारती हैं। अगर आप पोंगल के दिन साऊथ इंडियन लुक ट्राय करना चाहती हैं लेकिन असमंजस में हैं कि किस तरह का लुक आज़माएं तो एक बार जाह्नवी कपूर के इन लुक्स को देख लें। इन लुक्स को अपनाकर आप भी खूबसूरत साउथ इंडियन ब्यूटी दिख सकती हैं।

गोल्डन कांजीवरम साड़ी

इस गोल्डन कांजीवरम साड़ी में जाह्नवी की खूबसूरती देखते ही बनती है, अगर आप नेचुरल लुक चाहती हैं तो गोल्डन साड़ी ट्राय कर सकती हैं। इस साड़ी में गोल्डन कलर का जरी का वर्क किया गया है, इसके साथ जान्हवी कपूर ने डार्क गोल्ड सटल ब्लाउज पहना है। नेचुरल मेकअप के साथ मिनिमल जूलरी और वेवी हेयर आपको एक परफेक्ट साऊथ इंडियन लुक देंगे। 

लहंगा स्टाइल साड़ी लुक

जाह्नवी और खुशी के इस लुक को भी आप पोंगल पर क्रिएट कर सकती हैं, जिसमें दोनों ने प्लेन साड़ी कैरी की है। एक तरफ जहां जान्हवी ने पर्पल कलर की प्लेन साड़ी पहनी है, तो खुशी कपूर ने मजेंटा कलर की साड़ी पहनी है और एकदम सिंपल मेकअप किया है। यह लहंगा स्टाइल लुक पाने के लिए 2 साड़ियों की ज़रूरत होती है।

रॉयल ब्लू साड़ी

Blue saree
Image Source : SOCIALBlue saree

पोंगल पर एकदम धांसू साउथ इंडियन लुक अपनाने के लिए आप इस तरह की रॉयल ब्लू कांजीवरम साड़ी पहन सकती हैं।  इस साड़ी के बॉर्डर पर सिल्वर कलर का थ्रेड वर्क किया है। इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए जान्हवी कपूर ने मिनिमल जूलरी पहना है। उन्होंने केवल झुमके पहने हैं और गजरा लगाकर एकदम साउथ इंडियन ब्यूटी लग रही हैं। 

तेल, शैम्पू या कंडीशनर से नहीं...इस काले और सफ़ेद बीज के लड्डू से मिलेंगे घने और जड़ से मजबूत बाल; जानें रेसिपी

सिल्क की साड़ी

इस पिस्ता रंग की सिल्क साड़ी में जाह्नवी की ख़बसूरती देखते ही बन रही है। अगर आप ऐसे लुक की तलश में हैं जिसमे आपकी सादगी उभर कर आये तो आप यह लुक आज़माएं। जाह्नवी ने रानी कलर का कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज़ पहना है और चोटी बनाई हैं और नेचुरल मेकअप किया है। 

रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं इस कैप्सूल का तेल, स्किन से झुर्रियां होंगी गायब; 40 की उम्र में मिलेगा 20 का निखार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल