1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. आम के छिलकों को फेंकने की बजाय पौधों के लिए बनाएं फर्टिलाइजर, बढ़ने लगेंगे बालकनी के प्लांट

आम के छिलकों को फेंकने की बजाय पौधों के लिए बनाएं फर्टिलाइजर, बढ़ने लगेंगे बालकनी के प्लांट

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 23, 2026 11:08 am IST,  Updated : Jun 23, 2026 11:08 am IST

Fertilizer From Mango Peel: आम के आम और गुठलियों के दाम तो आपने सुना होगा, लेकिन अब आपको छिलकों के भी दाम मिलेंगे। जी हां आम के छिलकों को फेंकने की बजाय आप उनसे फर्टिलाइजर तैयार कर सकते हैं। जानिए कैसे।

आम के छिलके से बनाएं फर्टिलाइजर- India TV Hindi
आम के छिलके से बनाएं फर्टिलाइजर Image Source : INDIA TV

इन दिनों सभी के घरों में आम खूब खाए जा रहे हैं। आम खाने के बाद हम आम के छिलके और गुठली फेंक देते हैं। कुछ लोग गुठली को आम का पौधा लगाने के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन आम के छिलकों का कोई इस्तेमाल समझ नहीं आता इसलिए इन्हें कचरे के डब्बे में डाल देते हैं। लेकिन अब आम के छिलकों को फेंक की बजाय आप इनका दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। आप आम के छिलकों से अपने घर के पौधों के लिए नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर बना सकते हैं। आम के छिलकों से फर्टिलाइजर बनाना बेहद आसान है। आइये जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा।

बड़े का के आम के छिलके

आम के छिलकों को फेंकने की बजाय इनका इस्तेमाल करना शुरू कर दें। आम के छिलके पौधों के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें एक ऑर्गेनिक उर्वरक होता है। आम के छिलके में पाया जाने वाला पोटैशियम पौधों में फूलों और फलों की अच्छी ग्रोथ करता है। इससे मिट्टी भी बेहतर बनती है। आम के छिलकों को डालने के बाद मिट्टी में आपको रासायनिक खाद डालने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे पौधे नेचुरली हरे भरे बने रहते हैं।

आम के छिलके से फर्टिलाइजर कैसे बनाएं?

सबसे पहले आम के छिलकों को एक जगह इकट्ठा कर लें और अब किसी बाल्टी या बर्तन में साफ पानी डालकर उसमें आम के छिलकों को डालकर रख दें। ध्यान रखें कि आम के छिलके पानी में अच्छी तरह से भीग जाने चाहिए। आप इसे चाहें तो कवर करके रख दें। इससे स्मैल नहीं आएगी। अब छिलका और पानी को  3-4 दिन के लिए ऐसे ही रखा रहने दें। 1-2 दिन में इसे लकड़ी की मदद से चलाते रहें। समय पूरा होने के बाद आपको पानी का रंग थोड़ा गहरा दिखने लगेगा। इसमें से एक अलग तरह की स्मैल आने लगेगी। अब इस मिश्रण को छान लें और किसी बोतल में भरकर रख लें। लेकिन इसे ऐसे ही सीधे पौधों पर न डालें। इस तैयार किए गए लिक्विड फर्टिलाइजर में सादा पानी डालें और इसे थोड़ा पतला करते प्लांट्स में डालें।

आम का फर्टिलाइजर पौधों में कैसे इस्तेमाल करें?

आम से बने इस नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर को आप बालकनी के गमले में लगे पौधे की मिट्टी में डाल सकते हैं। इसे गुलाब, गुड़हल, गेंदा और सीजनल फूलों वाले पौधों में डाला जा सकता है। आप 20 दिन में 1 बार इस नेचुरल आम वाले फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पौधों की जड़ों के पास थोड़ी जगह खाली करके ही इसे डाल सकते हैं। इससे आप कम समय में और एकदम फ्री में पौधों के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर बना सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल