1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं कर रहा आपको ऑप्शन की तरह ट्रीट, इन संकेतों से लगाएं पता

कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं कर रहा आपको ऑप्शन की तरह ट्रीट, इन संकेतों से लगाएं पता

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 25, 2026 05:06 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 05:06 pm IST

रिश्ते में जब कोई आपको अपनी पहली प्राथमिकता के बजाय सिर्फ एक ऑप्शन या "बैकअप प्लान" की तरह ट्रीट करने लगे, तो यह अहसास काफी दर्दनाक होता है। यहां हम बताने जा रहे हैं कि आप कैसे पता लगा सकते हैं कि आप ऑप्शन तो नहीं।

कहीं आपका पार्टनर तो नहीं कर रहा ऑप्शन की तरह ट्रीट- India TV Hindi
कहीं आपका पार्टनर तो नहीं कर रहा ऑप्शन की तरह ट्रीट Image Source : MAGNIFIC

रिश्ते की बुनियाद सम्मान और प्यार पर टिकी होती है। लेकिन कई बार अनजाने में या किसी बदलाव के कारण हम एक ऐसे रिश्ते में फंस जाते हैं जहां हमारा पार्टनर हमें अपनी 'प्राथमिकता' नहीं, बल्कि सिर्फ एक ऑप्शन समझने लगता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि उनका रिश्ता किस दिशा में जा रहा। और कई बार लोग ये भी पता नहीं लगा पाते कि वो ऑप्शन है या प्रायोरिटी। अगर आपको भी अपने रिश्ते में ऐसा महसूस हो रहा है, तो यहां बताए गए संकेतों से पता लगा सकते हैं। 

1. बातचीत और मिलने की पहल हमेशा आपकी तरफ से होना

एक हेल्दी रिश्ते में दोनों तरफ से कोशिश जारी रहती है। लेकिन अगर आपके रिश्ते में मैसेज करने, कॉल करने या मिलने का प्लान बनाने की ज़िम्मेदारी सिर्फ आपकी है, तो यह एक बड़ा रेड फ्लैग है। जब आप पहल करना बंद कर देते हैं और महीनों तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आता, तो समझ जाएं कि वे आपको सिर्फ एक ऑप्शन की तरह ट्रीट कर रहे हैं। 

2. 'लास्ट मिनट प्लान' बनाना
क्या आपका पार्टनर हमेशा ऐन वक्त पर आपसे मिलने का प्लान बनाता है? इसका मतलब यह हो सकता है कि उनका दूसरा प्लान या तो कैंसिल हो गया हैं या उनके पास करने को कुछ बेहतर नहीं था। जब कोई आपको ऑप्शन समझता है, तो वे कभी भी आपको ध्यान में रखकर पहले से प्लानिंग नहीं करते।

3. समय पर गायब होना
जब उन्हें आपकी ज़रूरत होती है, तब आप हमेशा खड़े रहते हैं। लेकिन जब आपको अपने पार्टनर की जरूरत होती है, तो उनके पास अक्सर बहानों की लंबी लिस्ट होती है। "मैं व्यस्त था/थी" या "मुझे याद नहीं रहा" जैसे बहाने उनके लिए बेहद आम होते हैं। ऐसा संकेत मिले तो समझ जाएं कि आप अपने पार्टनर के लिए ऑप्शन हैं। 

4. कमिटमेंट से डरना
काफी समय बीत जाने के बाद भी अगर आपका पार्टनर आपको कमिटमेंट नहीं दे रहा, तो हो सकता है कि वे अभी भी दूसरे ऑप्शन की तलाश में हैं। वे आपको अपने दोस्तों या परिवार से मिलाने में भी झिझकते हैं।

5. बातचीत कम करना
अगर आपका पार्टनर आपसे उतनी बातचीत नहीं करता या करती जितनी एक कपल्स के बीच होनी चाहिए। वे आपके फ्यूचर, आपकी इच्छाओं या आपकी परेशानियों में कोई खास दिलचस्पी नहीं लेते। बातचीत अक्सर तभी लंबी होती है जब उन्हें कोई काम होता है या वे बोर हो रहे होते हैं। अगर ऐसा संकेत दिखे तो तुरंत रिश्ते से दूर हो जाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल