गर्मियों के मौसम में सिर्फ उमस और गर्मी ही नहीं पड़ती बल्कि बढ़ते तामपान की वजह से खाना भी जल्दी खराब होता है। खासकर, नींबू, हरी धनिया, पुदीना बहुत जल्दी सुख जाते हैं। ड्राइफ्रूट्स बहुत जल्दी नरम हो जाते हैं। दरअसल, सही स्टोरेज की जानकारी न होने और बढ़ते तापमान की वजह से खाने की कई चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। इसे में आप ये कुछ आसान और स्मार्ट किचन हैक्स अपनाकर आप अपने खाने को लंबे समय तक ताज़ा रख सकते हैं और फूड वेस्ट से भी बच सकते हैं।
स्मार्ट किचन हैक्स आप भी करें ट्राई:
- नींबू को पानी में भरकर रखें: बढ़ते तापमान की वजह से नींबू बहुत जल्दी सुख जाता है। ऐसे में उसका ताजापन बरकरार रखने के लिए आप यह ट्रिक आज़मा सकते हैं। नींबू को फ्रिज में पानी से भरे एक कटोरे में रखें। पानी एक हाइड्रेशन बैरियर बनाता है, जिससे ये हफ़्तों तक रसीले बने रहते हैं और सूखते नहीं है। इस टिप्स को फॉलो कर आप नींबू को 3-4 हफ़्तों तक ताजा रख सकते हैं।
-
धनिया और पुदीना को हवादार डिब्बे में रखें: इस मौसम में धनिया और पुदीना फ्रिज में रखने के बड़ा भी सुख जाता है सइसलिए उसे हफ़्तों तक ताजा रखने के लिए सबसे पहले धोएं। फिर उसको तौलिए से सुखाएँ, और छोटे-छोटे छेदों वाले किसी हवादार डिब्बे में रखें। हवा का बहाव नमी को फँसने से रोकता है, जिससे ये हरे और ताज़े बने रहते हैं।
-
चावल में तेजपत्ता: चावल में तेजपत्ता और दो लाल मैच डालकर रखने से उसमें घुन या कीड़े नहीं पड़ते हैं। इनकी तीखी गंध और उसमें मौजूद यूकेलिप्टोल कीड़े-मकोड़ों को दूर रखती है।
-
बादाम और काजू: जिस डिब्बे में आप बादाम और काजू को रखते हैं, उसके अंदर टिशू में चावल को लपेटकर एक छोटी-सी पोटली रख दें। चावल एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है, जिससे सूखे मेवे ज़्यादा समय तक कुरकुरे बने रहते हैं।