वैलेंटाइन वीक चल रहा है और दुनिया भर में कपल्स इस हफ्ते को बड़े जोर-शोर के साथ सेलिब्रेट करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन यानी 13 फरवरी को दुनिया भर में ‘किस डे’ मनाया जाता है। क्या आप भी इस दिन अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं? अगर हां, तो आइए जानते हैं कि आप उन्हें इस दिन की शुभकामनाएं किस तरीके से दे सकते हैं...
Related Stories
1. ये आईने जो तुम्हें कम पसंद करते हैं,
उन्हें मालूम है तुम्हें हम पसंद करते हैं।
2. आपकी मोहब्बत में हम कुछ ऐसा कर जाएंगे, इन फिजाओं में खुशबू बनकर बिखर जाएंगे
तुम मुझे भूलना चाहो तो अपनी सांसों को रोक लेना, सांस जो लोगे तो हम दिल में उतर जाएंगे।
3. कागज पर तो अदालत चलती है,
हमने तो तेरी आंखों के फैसले मंजूर किए हैं।
4. कुछ न चाहा था कभी तुम से पहले,
अब तुम मिल गए हो तो लगता है सारी, ख्वाहिशें पूरी हो गई।
5. लोग जब मुझसे पूछते हैं तुम्हें दुनिया में क्या सबसे प्रिय है,
मैं बस आपको देखती रह जाती हूं।
6. कुछ सोचता हूं तो तेरा ख्याल आ जाता है, कुछ बोलता हूं तो तेरा नाम आ जाता है
कब तक छुपा के रखूं दिल की बात को, तेरी हर अदा पर मुझे प्यार आ जाता है।
7. न चांद की चाहत न तारों की फरमाइश,
हर जन्म में तू मिले मेरी बस यही ख्वाहिश।
8. हजारों महफिले हैं और लाखों मेले हैं,
लेकिन जहां तुम नहीं, वहां हम बिलकुल अकेले हैं।
9. सच्ची मोहब्बत एक जेल के कैदी की तरह होती है,
जिसमें उम्र बीत भी जाती है और सजा भी पूरी नहीं होती है।
इन तरीकों से न केवल आप किस डे पर अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवा सकते हैं बल्कि अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। इस तरह से किस डे की शुभकामनाएं देकर आप अपने पार्टनर के पूरे दिन को खास बना सकते हैं।