1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बढ़ती गर्मी में दूध के बार बार फटने से आप भी हैं परेशान तो आज़माए ये उपाय, बिना फ्रिज के भी घंटों तक सही रहेगा

बढ़ती गर्मी में दूध के बार बार फटने से आप भी हैं परेशान तो आज़माए ये उपाय, बिना फ्रिज के भी घंटों तक सही रहेगा

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 23, 2026 04:35 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 04:35 pm IST

गर्मियों में आप भी बार-बार दूध के फटने से परेशान हैं? तो इस चिंता को दूर करने के लिए इन कुछ बेहतरीन टिप्स को आज़माए।

गर्मी में दूध न फ़टे इसलिए क्या करना चाहिए- India TV Hindi
गर्मी में दूध न फ़टे इसलिए क्या करना चाहिए Image Source : FREEPIK

गर्मी के मौसम की शुरुआत हो गई है। मार्च महीने में भी अप्रैल वाली भीषण गर्मी पड़ने लगी है। तापमान बदलने की वजह से इस मौसम में खाना बहुत जल्दी खराब होता है। खासकर सबसे जयादा अगर कोई चीज खराब होती है तो वह है दूध। दूध इतनी जल्दी फटता है कि लोगों को समझ नहीं आता है अब क्या करें। अगर आपको भी इस समस्या से दो चारा होना पड़ रहा है तो चलिए जानते हैं इस मौसम में दूध फटने की समस्या को कैसे दूर करें?

इन उपायों को आज़माने से गर्मियों में नहीं फटेंगे दूध:

  • गीले कपड़े का इस्तेमाल: गर्मियों में दूध को फटने से बचाने के लिए, उबालने के बाद उसे तुरंत ठंडा करें और बर्तन को गीले सूती कपड़े से ढककर किसी ठंडी/हवादार जगह पर रखें। यह वाष्पीकरण द्वारा ठंडक देता है। इसके अलावा, आप उबलते हुए दूध में एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल सकते हैं।

  • ठंडे पानी में रखना: गर्मियों में दूध को फटने से बचाने के लिए, उबले हुए दूध के बर्तन को ठंडे पानी से भरे टब में रखना सबसे प्रभावी उपाय है, जो उसे जल्दी ठंडा रखता है। बर्तन को ठंडे पानी में रखने से दूध का तापमान कम रहता है, जिससे बैक्टीरिया का विकास धीमा हो जाता है। 

  • नमक का इस्तेमाल: बिना फ्रिज के दूध को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए उबालते समय उसमें एक चुटकी नमक डालना एक कारगर घरेलू उपाय हो सकता है। नमक में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण दूध को खराब करने वाले बैक्टीरिया की वृद्धि को धीमा कर देते हैं, जिससे उसकी ताजगी बनी रहती है। यह टिप गर्मियों में विशेष रूप से उपयोगी है। 

  • सफाई का ध्यान: दूध को फटने से बचाने के लिए बर्तनों की स्वच्छता बेहद ज़रूरी है, क्योंकि बैक्टीरिया के कारण ही दूध खट्टा होकर फटता है। 

  •  5-6 घंटे में उबालना: दूध को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए सबसे प्रभावी तरीका है हर 5-6 घंटे में उसे उबालना। उबालने से पहले उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाने से दूध की अम्लता बेअसर होती है और वह नहीं फटता। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल