1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Gandhi Jayanti 2025: महात्मा गांधी के ऐसे पॉपुलर कोट्स, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

Gandhi Jayanti 2025: महात्मा गांधी के ऐसे पॉपुलर कोट्स, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 02, 2025 08:51 am IST,  Updated : Oct 02, 2025 08:51 am IST

Mahatma Gandhi Famous Quotes: हर साल 2 अक्तूबर के दिन को गांधी जयंती मनाई जाती है। आइए इस दिन गांधी जी के कुछ पॉपुलर कोट्स के बारे में जानते हैं।

गांधी जयंती 2025- India TV Hindi
गांधी जयंती 2025 Image Source : CANVA

महात्मा गांधी का भारत को आजादी दिलाने में काफी बड़ा योगदान रहा है। आज गांधी जयंती है और आज के दिन न केवल गांधी जी को याद किया जाना चाहिए बल्कि उनके कोट्स से सीख लेकर अपनी जिंदगी में भी कुछ पॉजिटिव बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए। आइए गांधी जी के कुछ ऐसे ही लाइफ चेंजिंग पॉपुलर कोट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

1. मनुष्य अपने विचारों का उत्पाद है और वो जो सोचता है वही बन जाता है।

ज्यादातर लोग अपनी पर्सनालिटी को प्रभावशाली और सकारात्मक बनाना चाहते हैं, लेकिन हमेशा नेगेटिव ही सोचते रहते हैं। गांधी जी का ये कोट हमें सीख देता है कि आप जैसा भी बनना चाहते हैं, आपको अपनी सोच को भी वैसा ही रखना होगा। आपकी सोच आपकी पर्सनालिटी पर अच्छा खासा प्रभाव डालती है।

2. आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हो।

क्या आपको भी गलतियां करने से डर लगता है? अगर हां, तो हमेशा याद रखें कि कुछ भी न कर बैठे रहने से बेहतर है गलतियां करें और उन गलतियों सीखें। गलतियां करने की आजादी सफलता की तरफ आपका एक कदम है।

3. आंख के बदले आंख लेने से अंततः पूरी दुनिया अंधी हो जाएगी।

कभी-कभी लोगों के साथ कुछ गलत होता है, तो उनका बर्ताव सभी के प्रति बदल जाता है और कुछ लोग तो बदला लेने के लिए सबके साथ गलत करना शुरू कर देते हैं। गांधी के मुताबिक बदले का भाव पूरे समाज के लिए घातक साबित हो सकता है।

4. भीड़ में खड़ा होना आसान है लेकिन अकेले खड़े होने के लिए साहस की आवश्यकता होती है।

अक्सर लोगों को भीड़ से अलग हटकर स्टैंड लेना बहुत ज्यादा चैलेंजिंग लगता है। अकेले खड़े होने के लिए हिम्मत चाहिए होती है और जो लोग ये हिम्मत जुटा सकते हैं वो समाज को सुधारने में अपना योगदान दे सकते हैं।

5. आपको वो परिवर्तन स्वयं बनना होगा जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।

ज्यादातर लोग समाज की बुराई करने में लगे रहते हैं लेकिन ये भूल जाते हैं कि वो खुद इस समाज का हिस्सा हैं। अगर समाज बनाने वाले सभी लोग खुद में सकारात्मक परिवर्तन करना शुरू कर देंगे, तो समाज खुद ही डेवलप होना शुरू हो जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल