1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सिर्फ 20 मिनट मेडिटेशन करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं होंगी दूर, जानें सही तरीका और फायदे

सिर्फ 20 मिनट मेडिटेशन करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं होंगी दूर, जानें सही तरीका और फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 31, 2025 11:12 pm IST,  Updated : Jan 31, 2025 11:12 pm IST

20 minute meditation benefits: आपके पास समय की कमी है तो भी आपको 20 मिनट मेडिटेशन करने के लिए निकालना चाहिए। क्यों, जानते हैं।

मेडिटेशन- India TV Hindi
मेडिटेशन Image Source : SOCIAL

मानसिक स्ट्रेस सिर्फ आपको मन से परेशान करता है बल्कि, ये शारीरिक रूप से भी आपको परेशान करता है। जी हां, स्ट्रेस की वजह से आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है, आपके शरीर में एसिडिटी बढ़ सकती है, मोटापा बढ़ सकता है और डायबिटीज हाई बीपी की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे तमाम समस्याओं में मेडिटेशन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस, 20 मिनट का मेडिटेशन आपको कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

रोजाना 20 मिनट मेडिटेशन करने के फायदे:

  • मानसिक शांति के लिए जरूरी: रोजाना बस 20 मिनट मेडिटेशन करना आपको मानसिक रूप से शांत करती है। इसकी वजह से आपको अपने एनर्जी को एक सही दिशा देने में मदद मिलती है। ये आपके न्यूरल और ब्रेन गतिविधियों को सही रखने में मदद करता है। इससे आपको मानसिक शांति मिलती है और आप बेहतर महसूस करते हैं। साथ ही ये आपको दिनभर गुस्सा और एंग्जायटी से भी बचाव में मदद करता है। 

  • सांस से जुड़ी समस्याओं में कमी: सांस से जुड़ी समस्याओं में 20 मिनट का मेडिटेशन काफी कारगर तरीके से काम करता है। जी हां, ये फेफड़ों के काम काज को तेज करने में मदद करता है। साथ ही जिन लोगों को ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसी समस्याए हैं, उनके लिए भी 20 का मेडिटेशन करना फेफड़ों को मजबूत करने वाला हो सकता है।

  • ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव: ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी समस्याओं में 20 मिनट मेडिटेशन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। ये सिर्फ आपके पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है बल्कि, ये पेट में सूजन और डाइजेस्टिव एंजाइम को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा ये पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या को भी करने वाला है। तो, इन तमाम फायदे के लिए बस 20 मिनट का समय निकालें और मेडिटेशन करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल