1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सुबह या शाम किस वक्त टहलना आपकी सेहत के लिए सबसे अच्छा है, जान लें Morning और Evening Walk के फायदे

सुबह या शाम किस वक्त टहलना आपकी सेहत के लिए सबसे अच्छा है, जान लें Morning और Evening Walk के फायदे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 02, 2025 06:30 am IST,  Updated : May 02, 2025 06:30 am IST

Best Time For Walk: टहलना सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन कई बार लोग सुबह या शाम वॉक करने के समय को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि Morning Walk और Evening Walk के अलग-अलग क्या फायदे हैं।

वॉक करने का सबसे अच्छा समय- India TV Hindi
वॉक करने का सबसे अच्छा समय Image Source : FREEPIK

एक हेल्दी और फिट लाइफ के लिए रोजाना वॉक करना बहुत जरूरी है। वॉक से लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियों जैसे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचा जा सकता है। सैर आपकी सेहत के साथ-साथ मूड को अच्छा करने, तनाव को भगाने और वजन कम करने में मदद करती है। इसलिए दिनभर में किसी भी समय वॉक जरूर करें। हालांकि बहुत सारे लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि सुबह या शाम, वॉक करने के लिए कौन सा वक्त अच्छा होता है। सुबह या शाम किस वक्त सैर करना फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं सुबह की वॉक के क्या फायदे और शाम को वॉक करते हैं तो इससे क्या लाभ मिलते हैं? वजन घटाने के लिए किस वक्त वॉक करना अच्छा होता है? वॉक में सबसे ज्यादा कैलोरी कब बर्न होती हैं?

मॉर्निंग वॉक क्या है?

मॉर्निंग वॉक दिन की शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका है। यह आदत आपकी लाइफ को हेल्दी बनाने की ओर लेकर जाती है। सुबह वॉक करने से मोटापा कम करने के अलावा शरीर में पनप रही कई बीमारियों को भगाने में मदद मिलती है। 

मॉर्निंग वॉक के फायदे 

  • मॉर्निंग वॉक करने का पहला फायदा है कि इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे फैट बर्न करने में आसानी होती है।
  • सुबह वॉक करते वक्त पेट खाली होता है। ऐसे में शरीर में जमा कैलोरी को बर्न करना आसान हो जाता है।
  • सुबह की वॉक को मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है इससे तनाव कम होता है।
  • सुबह शरीर में अकड़न जैसी महसूस होती है जो वॉक से दूर हो जाती है और मांसपेशियों मजबूत बनती हैं।

ईवनिंग वॉक क्या है?

ईवनिंग वॉक एक ऐसी सैर है जो सूर्य के ढलन के बाद की जाती है। शाम को वॉक करना अच्छी एक्सरसाइज है। इससे आपके पूरे दिन की थकान दूर होती है और बॉडी रिलैक्स होती है। शाम को वॉक करने से वजन भी कम होता है।

ईवनिंग वॉक के फायदे

  • शाम को वॉक करने से पाचन शक्ति को बढ़ावा मिलता है। दिनभर जो खाया होता है वो आसानी से पच जाता है।
  • ईवनिंग वॉक से दिनभर में आपने जो कैलोरी इनटेक लिया है उसे ज्यादा कैलोरी बर्न करके बैलेंस किया जा सकता है।
  • डायबिटीज के मरीज को शाम को वॉक जरूर करनी चाहिए। इससे ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद मिलती है।
  • जिन लोगों को नींद न आने की समस्या है उनके लिए भी शाम की वॉक फायदेमंद होती है।
  • रोजाना सिर्फ 10 मिनट की वॉक करने से दिनभर की थकान को दूर किया जा सकता है। जिससे तनाव कम होता है।

ईवनिंग वॉक या मॉर्निंग वॉक, क्या है बेहतर

सुबह की सैर मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है। भूख को नियंत्रित करने और आपकी ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करती है। वहीं शाम की वॉक कैलोरी बर्न करने, पाचन में सुधार लाने और तनाव को कम करने में मदद करती है। हालांकि, टहलने के लिए सबसे अच्छा समय पूरी तरह से आपके डेली रुटीन और दिनचर्या पर निर्भर करता है। इसलिए दिन का ऐसा समय चुनें जब आप लंबे समय कर और रोजाना वॉक कर पाएं। साथ ही, याद रखें कि संतुलित आहार को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं, जिससे वॉक का ज्यादा से ज्यादा फायदा आपको मिल पाए। आप सुबह या शाम जब टाइम मिले वॉक कर सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल