1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Mothers Day 2025: इस मदर्स डे मां को ऐसे करें खुश, इन गिफ्ट्स के साथ बोलें Love You Mom

Mothers Day 2025: इस मदर्स डे मां को ऐसे करें खुश, इन गिफ्ट्स के साथ बोलें Love You Mom

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 09, 2025 10:24 am IST,  Updated : May 09, 2025 10:24 am IST

Mother's Day 2025: इस बार 11 मई को मदर्स डे है। मई के दूसरे संडे को मदर्स डे मनाया जाता है। आप इन खूबसूरत गिफ्ट से अपनी मां को खुश कर सकते हैं। मदर्स डे के लिए ये हैं स्पेशल गिफ्ट ऑप्शन।

मदर्स डे 2025- India TV Hindi
मदर्स डे 2025 Image Source : FREEPIK

मां एक ऐसा शब्द है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। दुनिया में अगर कोई रिश्ता सबसे प्यारा, सबसे मजबूत और सबसे ज्यादा सुरक्षित है तो वो मां का रिश्ता है। एक बच्चे के लिए उसकी दुनिया मां से शुरू होती है और मां पर ही खत्म हो जाती है। मां भी अपने बच्चे के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाती है। एक मां के लिए उसके बच्चे की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं होता। मां-बच्चे के रिश्ते को खूबसूरत बनाने के लिए मदर्स डे का दिन आता है। इस दिन आप अपनी मां को स्पेशल फील करा सकते हैं। जिसकी वजह से आपका वजूद है उसके लिए कुछ खास कर सकते हैं। 11 मई 2025 को मदर्स डे है। आप अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल गिफ्ट खरीद सकते हैं। उन्हें जो पसंद है वो कर सकते हैं, जिसे देखकर वो खुश हो जाएं।

मदर्स डे के लिए स्पेशल गिफ्ट (Mother's Day Gift)

  1. अपने हाथ से खाना बनाएं- मां कीमती गिफ्ट की नहीं बस बच्चे के प्यार की भूखी होती है। ऐसे में कोई गिफ्ट खरीदकर देने की बजाय आप अपनी मां को अपने हाथ से बना उनका पसंदीदा खाना खिलाएं। मां रोज आपके लिए खाना बनाती है। इस दिन आप उनको आराम देकर उनकी जगह पर खुद खाना बनाएं। आपके हाथ का खाना खाकर उनकी आंखें नम हो जाएंगी। 

  2. लेटर लिखकर विश करें- कई बार आप अपने दिल की बात जुबान तक नहीं ला पाते हैं। आप अपनी फिलिंग्स लेटर के जरिए बता सकते हैं। ये आपके मन की बात बिना किसी हिचक के मां तक पहुंचाने में आपकी मदद करेगा। 

  3. पुरानी यादों को ताजा करें- फोटो आपकी सारी यादों को संजो कर रखने का एक जरिया है। मां को गिफ्ट के तौर पर आप अपनी और उनकी फोटोज का एक फोटो फ्रेम बनाकर दे सकते हैं। ये काम आप डिजिटली भी कर सकते हैं। आप उनके फोटो या वीडियो में गाने लगाकर सोशल मीडिया पर साझा करें। जिसे देखकर वो पुरानी यादों को याद करके भावुक हो जाएंगी।

  4. मां के साथ दिन बिताएं- मदर्स डे के दिन अपनी मां को स्पेशल फील कराने के लिए दिनभर उनके साथ बिताएं। उनके सारे काम खुद करें। उनके साथ दिल खोलकर बालें करें। कहीं बाहर जाएं, टहलने जाएं और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए पुरानी यादों को ताजा करें। 

  5. हाथ से बनाएं गिफ्ट- वैसे तो बाजार में कई गिफ्ट आपको मिल जाएंगे। आप उन्हें साड़ी, सूट, फोन, हेडफोन, घड़ी या कोई उनकी जरूरत का सामान दे सकते हैं। लेकिन स्पेशल फील कराना है तो अपने हाथों से बना कोई गिफ्ट उन्हें दें। आप कोई कार्ड, एल्बम या पुरानी यादों से जुड़ा कोई गिफ्ट दे सकते हैं।

  6. मां के लिए गिफ्ट- मार्केट में आपको मदर्स डे के लिए गिफ्ट्स की लंबी लिस्ट मिल जाएगी। आप उनके लिए कुछ भी खरीद सकते हैं। आप उन्हें कोई गोल्ड की चीज खरीदकर दे सकते हैं। गिफ्ट में साड़ी, चूड़ी, मेकअप, पर्स, ड्रेस, ज्वैलरी आदि चीजें दे सकते हैं। ऑनलाइन भी आपको कई खूबसूरत गिफ्ट मिल जाएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल