1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. योग के साथ उड़ान भरता पंजाब, पूरा होगा सीएम भगवंत मान का 'Vibrant Punjab' का सपना

योग के साथ उड़ान भरता पंजाब, पूरा होगा सीएम भगवंत मान का 'Vibrant Punjab' का सपना

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 03, 2025 05:07 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 05:07 pm IST

Cm The Yogshala In Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक स्वस्थ और वाइब्रेंट पंजाब का सपना देखा है। जिसे पूरा करने के लिए पूरे राज्य में सीएम दी योगशाला जैसी मुफ्त योजना चलाई जा रही है। राज्य के गांव, मोहल्ले, कस्बों और शहरों के लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं

पंजाब में स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल- India TV Hindi
पंजाब में स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल Image Source : INDIA TV

पंजाब का नाम जहन में आते ही लहलहाते खेत, दूध की बहती नदियां, वीर सपूतों की कुर्बानियां और मस्त मौला फितरत वाले लोगों का चेहरा सामने आ जाता है। भारत के विकास की कहानी पंजाब के बिना अधूरी है। अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वाइब्रेंट पंजाब (Vibrant Punjab) का सपना देखते हुए लोगों को योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया है। सीएम मान ने पंजाब में 'सीएम दी योगशाला' नाम की एक योजना शुरू की है जिसमें पंजाब के शहर और गांव में रहने वाले हजारों लोगों को योग सिखाया जा रहा है। खास बात ये है कि योग सिखाने के लिए प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्त किए गए हैं जो लोगों को मुफ्त में योगा क्लासेस दे रहे हैं। 

स्वस्थ पंजाब बनेगा 'Vibrant Punjab' 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का मानना है कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। उनका कहना है कि योग हमें प्रकृति से जोड़ता है। यही वजह है कि आज भी पंजाब के पिंड में रहने वाले लोग 90 साल की उम्र में भी बीमारियों से दूर हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को स्वस्थ बनाने और तनाव से दूर रखने के लिए ये अहम कदम उठाया है। जिसका फायदा पंजाब के लोग ले रहे हैं।

सीएम दी योगशाला का लाभ उठा रहे हैं हजारों लोग

सीएम दी योगशाला के जरिए लोगों को मुफ्त में योगा क्लासेस दी जा रही हैं। जिसका फायदा महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग उठा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से हजारों योगा टीचर्स को भी रोजगार मिल रहा है। ये योगा इंस्ट्रक्टर्स 25-25 लोगों के ग्रुप में लोगों को योग सिखाते हैं। जो महिलाएं कभी घरों से बाहर नहीं निकलती थीं। आज वो बाहर निकल रही हैं और मुफ्त में योगा क्लासेस ले रही हैं। 

योग से पूरा होगा सीएम मान का सपना

सीएम दी योगशाला के जरिए पूरे राज्य में लोगों को योग और उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया जा रहा है। जो योग भारत की संस्कृति का हिस्सा था उसे फिर से लोगों के बीच लाने की ये एक शानदार पहल है। सीएम का सपना है कि हर घर में योग हो। लोग अपने जीवन में योग का फायदा ले सकें। 'सीएम दी योगशाला' में लोगों की समस्याओं और बीमारियों को ध्यान में रखते हुए योग सिखाया जाता है। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में फिटनेस को लेकर जागरुता पैदा की जा रही है। बढ़ते तनाव और अवसाद को दूर करने में योग और ध्यान दवा जैसा काम करते हैं। इसलिए खासतौर से युवाओं को योग से जरूर जुड़ना चाहिए। क्योंकि स्वस्थ पंजाब ही बन पाएगा वाइब्रेंट पंजाब।

Disclaimer: यह एक पेड फीचर आर्टिकल है। इंडिया टीवी इसमें बताए गए विचारों का समर्थन नहीं करता है और आर्टिकल में कही गई राय, विचारों, घोषणाओं के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं होगा। पाठकों को स्व-विवेक के प्रयोग की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल