1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपने बेस्ट फ्रेंड को दें शुभकामनाएं, यहां से भेजें शानदार संदेश, शायरी और कोट्स

फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपने बेस्ट फ्रेंड को दें शुभकामनाएं, यहां से भेजें शानदार संदेश, शायरी और कोट्स

 Written By: Ritu Raj @rituraj141192
 Published : Aug 02, 2026 06:00 am IST,  Updated : Aug 02, 2026 06:00 am IST

हर साल की तरह इस साल भी फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जा रहा है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए आप यहां से विशेज, कोट्स भेज सकते हैं। देखें फ्रेंडशिप डे शायरी।

फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपने बेस्ट फ्रेंड को दें शुभकामनाएं- India TV Hindi
फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपने बेस्ट फ्रेंड को दें शुभकामनाएं Image Source : MAGNIFIC

फ्रेंडशिप डे दोस्तों के प्रति प्यार, सम्मान और उनके योगदान को सराहने के लिए मनाया जाता है। क्योंकि दोस्ती एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें प्यार, विश्वास और अपनापन होता है। दोस्ती का रिश्ता इसलिए मजबूत होता है क्योंकि इसमें नोकझोंक, हंसी-मजाक और टांग खिचाई होती है। फ्रेंडशिप हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त यानी आज मनाया जा रहा है। इस दिन को कास बनाने के लिए लोग अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए सरप्राइज प्लान करने से लेकर तमाम तरह की चीजें करते हैं। अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे को खास बनाना चाहते हैं तो यहां से प्यार भरे संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें फ्रेंडशिप डे विशेज, कोट्स, मैसेज। 

1. दोस्ती भी क्या गजब की चीज होती है,

मगर ये भी बहुत कम लोगों को नसीब होती है,
जो पकड़ लेते हैं जिंदगी में दामन इसका,
समझ लो कि जन्नत उनके बिलकुल करीब होती है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

2. जिंदगी हर पल खास नहीं होती,
फूलों की खुशबू हमेशा पास नहीं होती,
मिलना हमारी तकदीर में लिखा था वरना,
इतनी प्यारी दोस्ती कभी इत्तेफाक नहीं होती।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

3. वो मुस्कान जो बिना वजह हो,
वो बातें जो कभी खत्म न हों.
यही तो है दोस्ती का जादू,
जो हर दिल को अपना बना ले बेवजह हो.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

4. एक चिंगारी आग से कम नहीं होती,
सादगी श्रृंगार से कम नहीं होती,
ये तो सिर्फ सोच का फर्क है,
वरना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2026

5. दोस्ती अच्छी हो तो रंग लाती है
दोस्ती गहरी हो तो सबको भाती है
दोस्ती नादान हो तो टूट जाती है
पर अगर दोस्ती अपनी जैसी हो तो
इतिहास बनाती है
Happy Friendship Day 2026

6. तेरी मेरी यारी जैसे आसमां में चांद-तारों की महफिल,
मेरे दोस्त इस महफ़िल का मैं ध्रुव तारा हूं,
जो तू मेरे संघर्ष समय का सारथी है,
तो मैं तेरी सफलताओं का किनारा हूं
Happy Friendship Day

7. दोस्ती का मतलब ही खास होता है,
हर एक लम्हा इसके नाम होता है.
मिले जो सच्चा दोस्त अगर जिंदगी में,
तो हर दिन फ्रेंडशिप डे जैसा खास होता है
Happy Friendship Day!

8. दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का,
दोस्ती राज है सदा मुस्कुराने का.
ये कोई पल भर का रिश्ता नहीं,
ये तो वादा है उम्र भर निभाने का.
हैपी फ्रेंडशिप डे 2026

9. कोई इतना चाहे तो बताना,
कोई इतने नाज तुम्‍हारे उठाए तो बताना.
दोस्‍ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे,
कोई हमारी तरह निभाए तो बताना
हैपी फ्रेंडशिप डे 2026

10. हर कर्ज दोस्ती का अदा कौन करेगा,
जब हम ही न रहेंगे तो दोस्ती कौन करेगा,
ऐ खुदा मेरे दोस्त को सलामत रखना,
वरना मेरे जीने की दुआ कौन करेगा
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल