1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. फ्रिज में रखा बासी खाना हो सकता है आपकी सेहत के लिए खतरनाक, जानें कितने घंटे तक सुरक्षित रहता है उसका सेवन

फ्रिज में रखा बासी खाना हो सकता है आपकी सेहत के लिए खतरनाक, जानें कितने घंटे तक सुरक्षित रहता है उसका सेवन

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 06, 2023 03:30 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 03:34 pm IST

आजकल के वर्किंग लाइफ को बैलेंस करने के लिए लोग जब थोड़ा बहुत खाना बचता है तो उसे फ्रिज में रख देते हैं। अगर आप बचा हुआ खाना दोबारा इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी सेहत पर उल्टा असर पड़ता है।

products in fridge may harmful for health- India TV Hindi
products in fridge may harmful for health Image Source : FREEPIK

आजकल के समय में हम अपना किचन बिना फ्रिज के सोच भी नहीं सकते। खाने पीने के हर तरह के सामान को हम आसनी से फ्रिज में कैरी कर सकते हैं, जो कई दिन तक बिना खराब हुए चलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फ्रिज में रखी कुछ चीज़ें आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं। दरअसल, आजकल के वर्किंग लाइफ को बैलेंस करने के लिए लोग जब थोड़ा बहुत खाना बचता है तो उसे फ्रिज में रख देते हैं। अगर आप बचा हुआ खाना दोबारा इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी सेहत पर उल्टा असर पड़ता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि फ्रिज में आपका खाना कितने घंटे तक सेफ रहता है जिसक आप बिना डरे सेवन कर सकते हैं और कितने समय के बाद आपको इन फूड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

कच्चे और पके फूड्स को हमेशा रखें अलग

हम अपने फ्रिज में कच्चा और पका हुआ दोनों तरह का फूड साथ रखते हैं। यानी जिस जगह पर कच्ची सब्जी रखी है, उसी के बराबर में पकी सब्जी भी रख देते हैं। बता दें, ऐसा करना हमारे फ्रिज में बैक्टिरिया के बढ़ने की वजह बन सकता है। इसलिए कच्चा और पके हुआ फूड को फ्रिज में अलग जगह ढक कर रखें।

इन पकाए हुए फूड्स को 1 से 2 दिन में करें खत्म

  1. खाने के बाद बचे हुए चावल को हम फ्रिज में रख देते हैं। चावल फ्रिज में लंबे समय तक खराब नहीं होता। लेकिन इसका सेवन इसलिए फ्रिज में रखने के 2 दिन के अंदर ही इन चावलों को खा लेना चाहिए। इससे चावल आपको पूरा पोषण देगा और आपका पाचन भी ठीक रखेगा।
  2. फ्रिज में रखी हुई पकाई गई सब्जियां भी, जिन्हें पूरी तरह बर्तन में ढंककर रखा गया हो, उन्हें भी 24 घंटे के अंदर खा लेना चाहिए।
  3. दाल सबसे अधिक पौष्टिक तभी होती है, जब उसे ताजा-ताजा बनाया जाता है। लेकिन अगर खाना खाते समय दाल बच जाए तो आप उसे फ्रिज में रखकर उपयोग कर सकते हैं। पर आपको इस दाल का उपयोग 2 दिन के अंदर करना होगा। ऐसा करने से यह पेट में गैस का कारण नहीं बनेगी।

कोलेस्ट्रॉल-डायबिटीज के लिए संजीवनी बूटी है ड्रैगन फ्रूट, इन गंभीर बीमारियों को भी करता है कंट्रोल

1 हफ्ते तक कर सकते हैं रोटी स्टोर 

रोटी को फ्रिज में स्टोर कर रहे हैं तो यह लंबे समय तक फ्रेश बनी रह सकती है। आप 1 सप्ताह तक भी फ्रिज से रोटी निकालकर उसे गर्म करके घी या बटर लगाकर उपयोग में ला सकते हैं। लेकिन यह रोटी उतनी पौष्टिक नहीं रह जाती है।

मलत्याग करते समय अगर लगाना पड़ता है ज़ोर, तो बवासीर सहित इन बीमारियों का आप पर टूट सकता है कहर

कटे फलों को ज़्यादा समय तक न करें स्टोर

कटे हुए फल को भी हम फ्रिज में उठा कर रख देते हैं। लेकिन ज्यादा देर के कटे हुए फल खाना काफी खराब माना जाता है। साथ ही फल को खाने का एक निश्चित समय होता है। उसके बाद यह फल दूषित हो जाता है। वैसे किसी भी फल को अगर आपने काट दिया है तो उसे 6 से 8 घंटे के बाद नहीं खाना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

सावधान! इन वजहों से हो सकती है महिलाओं और पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल