1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जब सारे रास्ते हो जाएं बंद, तब याद करें स्टीफन हॉकिंग की ये बातें, मिल जाएगी सफलता

जब सारे रास्ते हो जाएं बंद, तब याद करें स्टीफन हॉकिंग की ये बातें, मिल जाएगी सफलता

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 22, 2026 10:01 am IST,  Updated : Jan 22, 2026 10:01 am IST

Stephen Hawking Motivational Quotes in Hindi: स्टीफन हॉकिंग किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। उन्होंने रोजर पेनरोज़ के साथ मिलकर यह साबित किया कि ब्रह्मांड की उत्पत्ति एक 'सिंगुलैरिटी' (Singularity) से हुई थी, जो बिग बैंग सिद्धांत का आधार है। उनके विचार आज भी युवाओं के प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके प्रेरक, अनम

स्टीफन हॉकिंग कोट्स- India TV Hindi
स्टीफन हॉकिंग कोट्स Image Source : MIT VIDEO/YOUTUBE

Stephen Hawking Motivational Quotes in Hindi: स्टीफन हॉकिंग एक ऐसा नाम है जिसने रेडिएशन के बारे में दुनिया को नए तथ्य पेश किए जिसे 'Hawking Radiation' के नाम से जाना जाता है। उन्हें आधुनिक युग का 'आइंस्टीन' भी माना जाता है। उनकी पहचान न केवल उनके महान वैज्ञानिक कार्यों के लिए है, बल्कि उनकी अदम्य इच्छाशक्ति के लिए भी है, क्योंकि उन्होंने गंभीर शारीरिक अक्षमता के बावजूद विज्ञान के क्षेत्र में क्रांतिकारी खोजें कीं। वो आज के समय में भी करोड़ों युवाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं। ऐसे में यहां हम उनके अनमोल, प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको सही रास्ता दिखाने का काम करेगी। ऐसे में यहां पढ़ें उनके प्रेरक, अनमोल विचार। 

Stephen Hawking Motivational Inspirational Quotes in Hindi

चाहे ज़िन्दगी जितनी भी कठिन लगे, आप हमेशा कुछ न कुछ कर सकते हैं और सफल हो सकते हैं।

विज्ञान लोगों को गरीबी और बिमारी से निकाल सकता है, और बदले में सामाजिक अशांति खत्म कर सकता है।

हम अपने लालच और मुर्खता के कारण खुद को नष्ट करते जा रहे है। हम अपने इस छोटे, तेज़ी से प्रदूषित हो रहे ग्रह पर अपने अंदर की तरफ देख नहीं सकते।

यदि मैं मेरी विकलांगता के लिये गुस्सा करु तो ये मेरे लिए समय को व्यर्थ गवाने जैसा होगा। यदि आप हमेशा शिकायते करते रहोगे और क्रोधित रहोगे तो लोगो के पास आपके लिये समय नही होगा।

हम सभी अलग है, लेकिन हम सभी में मानवता समायी है. पहले अपनाना और फिर उससे गुजारा करना ही इंसानो की आदत होती है।

पहली बात, हमेशा अपने पैरो की तरफ देखने के बजाये तारो की तरफ देखे। दूसरी बात, कभी भी किसी काम को अधूरा न छोड़े। क्योकि आपका काम ही आपको पहचान दिलाता है, और काम के बिना जीवन अधूरा है। तीसरी बात, यदि किस्मत से आप अपना प्रेम ढुंढने में सफल रहे तो उसे हमेशा याद रखे और कभी अपने से दूर न करे।

कोई भी चीज ऐसी नहीं है जो हमेशा रहे। हमारी जिंदगी कभी कठिन तो कभी सरल होती है, बस काम करते जाइए सफल जरुर होंगे।

आक्रामकता इंसानो की सबसे बुरी आदत है जो उनकी सभ्यता का विनाश तक कर सकती है।       

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल