1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, पेट हो जाएगा साफ

कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, पेट हो जाएगा साफ

 Published : Aug 07, 2023 05:23 pm IST,  Updated : Aug 07, 2023 05:23 pm IST

Home Remedies For Constipation: कब्ज की समस्या ज्यादा समय तक रहने से कई गंभीर बीमारियों का डर बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कब्ज को खत्म करने के घरेलू नुस्खे।

home remedy for constipation- India TV Hindi
home remedy for constipation Image Source : FREEPIK

आजकल के खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण कई समस्याएं बैठे-बिठाए ही शरीर को लग जाती हैं। इन्ही में एक नाम कब्ज का है जो आज के समय में हर उम्र के लोगों को परेशान कर रही है। कब्ज एक ऐसी समस्या है जो अगर ज्यादा दिनों तक रहे तो गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। कब्ज पेट से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण पेट साफ नहीं होता और फिर आप किसी काम में मन भी नहीं लगा पाते। आइए जानते हैं कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू उपाय क्या हैं।

कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय (Fast Constipation Relief Tips)

  1. मानसून के मौसम में आलूबुखारा आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। यह ऐसा फल है जो आपकी कब्ज की समस्या को दूर करने में कारगर है। आलूबुखारा खाने से न सिर्फ कब्ज की समस्या कम होगी बल्कि सेहत को भी कई फायदे मिलेंगे।
  2. कब्ज की समस्या में आप अलसी के बीजों का 1 चम्मच पाउडर रात के समय सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने पाने के साथ लें। सुबह जब आप उठेंगे तो कब्ज में आराम मिलेगा। 
  3. कब्ज की समस्या में चना भी लाभदायक साबित होता है। इसके लिए आप चने को रातभर के लिए भिगो दें और फिर सुबह इसे उबालकर खाएं। ध्यान रखें कि आप चने में जीरा या सोंठ का पाउडर जरूर मिक्स करें। इसके सेवन से कब्ज की समस्या कम (Kabj ka ilaj) होती है।
  4. कब्ज में सौंफ भी फायदेमंद साबित होती है। इसके लिए आप रात में सोने से पहले 1 चम्मच सौंफ को भूनें और फिर इसे गर्म पानी के साथ पिएं। ऐसा करने से कब्ज दूर होगी और आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त होगा।
  5. भारतीय लोगों की किचन में जीरा और अजवाइन जरूर होता है। आप दोनों मसालों को बराबर मात्रा में भूनकर पीस लें और एक डिब्बे में भरकर रखें। कब्ज की समस्या से बचने के लिए रोजाना आधा चम्मच इस पाउडर को गुनगुने पाने के साथ पिएं। ऐसा करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलेगी।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: बचपन में स्कूल के बाहर खाया होगा ये फल, 5 फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

घर में बाजार जैसा पनीर कैसे बनाएं? गाय नहीं बल्कि इस जानवर के दूध के इस्तेमाल से बढ़ेगा जायका

इस तेल को लगाने से रॅपन्ज़ेल जैसे होंगे आपके बाल, लंबाई देखकर पूछेंगे लोग-क्या लगाया!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल