1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सांपों का काल माने जाते हैं ये पौधे, घर के आंगन में लगाने से दूर हो सकते हैं विषैले जीव

सांपों का काल माने जाते हैं ये पौधे, घर के आंगन में लगाने से दूर हो सकते हैं विषैले जीव

 Written By: Ritu Raj
 Published : Aug 18, 2026 07:12 pm IST,  Updated : Aug 18, 2026 07:12 pm IST

बारिश के मौसम में अक्सर घरों या बगीचे में सांप आ जाते हैं.। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि कैसे इससे छुटकारा पाया जाए। अगर आप भी सांपों को घर से दूर रखना चाहते हैं तो ये पौधे लगा सकते हैं।

सांपों का काल माने जाते हैं ये पौधे, घर के आंगन में लगाने से दूर हो सकते हैं विषैले जीव- India TV Hindi
सांपों का काल माने जाते हैं ये पौधे, घर के आंगन में लगाने से दूर हो सकते हैं विषैले जीव Image Source : MAGNIFIC

बारिश के मौसम में कीड़े मकौड़े, सांपों का खतरा काफी बढ़ जाता है। मानसून शुरू होते ही गांवों से लेकर शहरों तक सांप दिखने की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं। घर के आसपास सांपों का दिखना सुरक्षा के लिहाज से काफी चिंताजनक होता है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी बगीचों तक, अक्सर नमी और घने पेड़-पौधों के कारण सांप आश्रय की तलाश में आ जाते हैं। हालांकि, प्रकृति में कुछ ऐसे पौधे मौजूद हैं जिनकी तेज गंध और बनावट सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। इन्हें घर के आंगन या बाउंड्री पर लगाने से सांप दूर रहते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन पौधों को लगाने से सांप से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

सांपों को दूर रखने वाले पौधे

सर्पगंधा

नाम से ही साफ है कि यह पौधा सांपों का सबसे बड़ा दुस्मन माना जाता है। इसकी जड़ों में पाया जाने वाला रिसर्पाइन नामक एल्कलॉइड और इसकी तेज गंध सांपों को असहज कर देती है। जिससे वो दूर रहते हैं। 

लेमनग्रास
लेमनग्रास में सिट्रोनेला की मात्रा काफी अधिक होती है। इसकी तेज़, खट्टी और तीखी गंध सांपों के घ्राण तंत्र को प्रभावित करती है, जिससे वे इस पौधे के आसपास फटकना भी पसंद नहीं करते।

मोगरा और चमेली
चमेली और मोगरे की सुगंध इंसानों को जितनी पसंद होती है, सांपों के लिए उतनी ही गंदी होती है। इसकी तेज़ खुशबू के कारण सांप इन झाड़ियों के पास नहीं आते।

गेंदा
गेंदे के फूल केवल सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि इसकी जड़ों से निकलने वाला रासायनिक रिसाव और इसकी कड़वी गंध कई तरह के कीटों और सांपों को दूर रखने में मदद करती है।

लहसुन का पौधा
लहसुन में पाया जाने वाला सल्फर यौगिक बेहद तीखा होता है। इसकी तेज गंध सांपों के संवेदी अंगों को भ्रमित कर देती है, जिससे वे रास्ता बदल लेते हैं।

नागदौन
इसे पारंपरिक रूप से सांपों और विषैले कीड़ों को भगाने के लिए घर के मुख्य द्वार या आंगन में लगाया जाता है। इसकी गंध से सांप, कीड़े मकौड़े दूर भागते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल