1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सिर्फ इन 2 चीजों को छोड़कर महिला ने घटाया 50 किलो वजन, बिना एक्सरसाइज के हुआ ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन

सिर्फ इन 2 चीजों को छोड़कर महिला ने घटाया 50 किलो वजन, बिना एक्सरसाइज के हुआ ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 07, 2025 04:33 pm IST,  Updated : Feb 07, 2025 04:33 pm IST

Women Lose 50 Kg Weight: बढ़ते वजन से जो लोग परेशान है, वो जान लें कि टेंशन मोटापे को और बढ़ाती है। इसलिए टेंशन लेने की बजाय फिटनेस पर ध्यान दें। छोटे-छोटे गोल बनाएं और अपने बॉडी को धीरे-धीरे शेप में लाने की कोशिश करें।

महिला ने घटाया 50 किलो वजन- India TV Hindi
महिला ने घटाया 50 किलो वजन Image Source : INSTAGRAM

आजकल हर कोई बढ़ते मोटापे से परेशान है। मोटापा सिर्फ वजन बढ़ने तक ही सीमित नहीं है बल्कि ये पूरे शरीर को खोखला बना देता है। शरीर के अंगों को कमजोर बना देता है। वजन बढ़ने के साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए वजन को कंट्रोल रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। मोटापा घटाने के लिए छोटे-छोटे गोल बनाएं और उन्हें अपनाते हुए अपने बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने की कोशिश करें। आजकल डाइटिशियन, फिटनेस कोच और सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के वेट लॉस प्लान बताते हैं। आप अपने हिसाब से किसी प्लान को या कुछ आदतों को अपनाकर वजन कम कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ की रहने वाली सुष्मिता गौतम में अपनी वेट लॉस जर्नी लोगों के साथ शेयर की है। सुष्मिता ने बिना जिम और एक्सरसाइज के 50 किलो वजन कम किया है। सुष्मिता की मानें तो पहले उनका वजन 129 किलो था जो अब 79 हो गया है। इसके लिए उन्होंने कुछ चीजों को पूरी तरह डाइट से आउट कर दिया है। 

इन 2 चीजों को छोड़ने से वजन तेजी से होता है कम

सुष्मिता की मानें तो वो पीसीओडी की शिकार हैं और इसलिए उन्हें वजन कम करने की सलाद दी गई। सुष्मिता का कहना है कि वो सुबह उठकर गुनगुना पानी पीती थीं। 9 बजे प्रोटीन से भरपूर नाश्ता खाती थीं। 2 बजे लंच शाम को चाय के साथ नट्स और लाइट सा डिनर लेती थीं। डाइट में उन्होंने प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल किया। जिसमें टोफू, मूंग दाल का चीला, दालें, पनीर, अंडा और सब्जियां शामिल होती थीं। बाहर का खाना एकदम आउट कर दिया था। सिर्फ घर का बना खाना ही खाती थीं। इसके अलावा मीठा डाइट से एकदम आउट कर दिया था। 

बिना जिम के सिर्फ वॉक से घटाया मोटापा 

जिम में जाकर किसी तरह की एक्सरसाइज नहीं करती थीं। लेकिन रोजाना वॉक खूब करती थीं। दिन में 2 बार लंबी और फास्ट स्पीड में वॉक, जॉगिंग और रनिंग करके तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। इस तरह कुछ ही दिनों में सुष्मिता ने अपना 50 किलो वजन कम कर लिया।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल