1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर से तुरंत फेंक दें ये 3 चीजें, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का बन सकती हैं कारण, सेहत के लिए हैं हानिकारक

घर से तुरंत फेंक दें ये 3 चीजें, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का बन सकती हैं कारण, सेहत के लिए हैं हानिकारक

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 07, 2025 03:46 pm IST,  Updated : Feb 07, 2025 03:46 pm IST

Harmful Item For Health In House: आजकल घर के काम को आसान बनाने के लिए कई तरह की सुविधाजनक चीजें चलन में हैं। हालांकि इसमें से कई चीजें आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। ज्यादातर घरों में इस्तेमाल होने वाली ये 3 चीजें सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। इन्हें तुरंत निकाल फेंकना चाहिए।

घर में रखी खतरनाक चीजें- India TV Hindi
घर में रखी खतरनाक चीजें Image Source : FREEPIK

पिछले कुछ सालों में रहन-सहन और खान पान का तरीका काफी बदल गया है। घर के काम को आसान बनाने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाने लगा है। खाना बनाने के लिए अलग अलग अप्लाइंसेस और कुकवियर इस्तेमाल किए जाते हैं। जिससे आसानी से घर का काम हो जाता है। किचन में कई तरह-तरह के बर्तन और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं घर को खूबसूरत बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ आइटम भी नुकसान पहुंचाते हैं। आज हम आपको ऐसी 3 चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा पैदा करती हैं। इन्हें तुरंत अपने घर से निकाल फेंकना चाहिए।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो घरों में सब्जी काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक का कटिंग चॉपिंग बोर्ड बहुत नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा स्क्रैच्ड नॉन स्टिक पैन कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं। घर को खुशबूदार बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रेगुलर सेंटिड कैंडल्स भी शामिल हैं। इन चीजों को आपको बिना देरी किए घर से आउट कर देना चाहिए।

  1. प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड- ज्यादातर लोग प्लास्टिक कटिंग बोर्ड का उपयोग करते हैं। ये हल्का होता है और आसानी से साफ हो जाता है। लेकिन सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। प्लास्टिक कटिंग बोर्ड पर सब्जी काटने के दौरान बोर्ड भी कटने लगता है और प्लास्टिक के बारीक कण सब्जी के साथ खाने में और फिर आपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। कई बार कटिंग वाली जगह पर सब्जी फंसने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जिससे पेट में इंफेक्शन भी हो सकता है। प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड में बिस्फेनॉल ए (BPA) और फथालेट्स हो सकते हैं, जो शरीर में पहुंचकर हार्मोनल इंबैलेंस, मोटापा और कैंसर का खतरा पैदा करते हैं।

  2. रेगुलर सेंटिड कैंडल्स- सेंटिड कैंडल्स घर को खुशबूदार तो बनाती हैं लेकिन ये कैंडल्स सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। ज्यादातर सेंटिड कैंडल्स पैराफिन वैक्स से तैयार होती हैं, जो पेट्रोलियम के बाय प्रोडक्ट के रूप में हासिल होता है। इन कैंडल्स को जलाने से टॉल्यून और बेंजीन जैसे हानिकारक रसायन हवा में फैलते हैं जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की वजह बन सकते हैं। कई बार लोगों को इस तरह की आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस से एलर्जी भी होने लगती है। सांस संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती है।

  3. स्क्रैच्ड नॉन-स्टिक पैन- ज्यादातर लोगों की रसोई में नॉन स्टिक बर्तन आसानी से मिल जाएंगे। कम तेल में बिना चिपके खाना तैयार करने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जब नॉन स्टिक पैन पर खरोंच आ जाए तो ये सेहत के लिए हानिकारक बन जाता है। नॉन स्टिक कोटिंग में पॉलीटेट्राफ्लुओरोएथिलीन (PTFE) रसायन पाया जाता है जो हीट होने पर जहरीला धुआं छोड़ सकता है। इससे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा पैदा होता है। इस तरह के बर्तनों को तुरंत हटा दें। इसकी जगह कास्ट आयरन या फिर स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल