1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बरसात के मौसम में कपड़ों को जल्दी सुखाने और गंदी बदबू से बचाने के लिए आज़माएं ये शानदार टिप्स

बरसात के मौसम में कपड़ों को जल्दी सुखाने और गंदी बदबू से बचाने के लिए आज़माएं ये शानदार टिप्स

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 03, 2024 11:27 pm IST,  Updated : Jul 03, 2024 11:27 pm IST

बारिश के मौसम में कपड़े धोना और सुखाना एक बहुत बड़ी समस्या होती है। इन कुछ टिप्स से आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।

बरसात के मौसम में कपड़ों को कैसे सुखाएं- India TV Hindi
बरसात के मौसम में कपड़ों को कैसे सुखाएं Image Source : SOCIAL

हर कोई चाहता है कि बारिश के मौसम में उनके कपड़ों से गंदी बदबू न आए और वह अच्छी तरह से सूख जाए। खासतौर, जब बारिश लगातार हो रही हो तो ऐसे समय में कपड़े सूखते नहीं हैं जिस वजह से कपड़ों से गंदी बदबू आने लगती है। मौसम में नमी होने की वजह से कपड़ों से हल्का गीलापन महसूस होता है और अगर आप ऐसे कपड़े अलमारी में रख दे तो उन कपड़ों से स्मेल आने लगती है। ऐसे में कपड़ों को साफ और ताजा रखना असंभव होता है। आप इस समस्या से परेशान न हों इसलिए हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आये हैं। इन टिप्स की मदद से आप कपड़ों को आसानी से सूखाकर गंदी बदबू से बचा सकते हैं।

इन उपायों से कपड़े जल्दी सूखेंगे:

  • धूप आने पर तुंरत डाल दें कपड़े: धूप में कपड़े बहुत जल्दी सकते हैं इसलिए जब भी घर के बहार आपको धूप दिखे तुरंत कपड़ों को सुखाएं। धूप और हवा सिर्फ कपड़ों को ड्राई करने में ही मदद नहीं करते बल्कि उनमें से गंध को भी दूर करते हैं। 

  • कपड़ों को अच्छी तरह निचोड़ें: कपड़ों को धोने के बाद, उन्हें अच्छी तरह से निचोड़ लें। निचोड़ने से कपड़ों एक एक्स्ट्रा अपनी निकल जाता है और वे फिर जल्दी सूखते हैं।अगर आपके पास ड्रायर है, तो कपड़ों को निचोड़ने के बाद उन्हें ड्रायर से  10-15 मिनट तक सुखाएं। इससे कपड़ों की एक्स्ट्रा नमी निकल जाएगी और कपड़े तेज़ी से हवा में सूख जाएंगे।

  • पंखे के नीचे सुखाएं: कपड़ों को ऐसे स्थान पर सुखाएं जहां वेंटिलेशन अच्छा हो यानी हवा अच्छी आये। हाव से भी कपड़े जल्दी सूख जाएंगे। अगर आप अपने कपड़े को घर के अंदर सूखा रहे हैं तो पंखे या डीह्यूमिडिफायर के नीचे उन्हें सुखाएं। इससे हवा में नमी कम होगी और कपड़े तेज़ी से सूख जाएंगे।

इन उपायों से कपड़ों की बदबू भगाएं:

  • गीले कपड़ों का ढेर न लगाएं: अपने कपड़ों को ज्यादा देर तक गीला न रहने दें। साथ ही गीले कपड़ों का एक साथ ढेर न लगाएं, क्योंकि इससे उनमें फफूंदी लग सकती है और बदबू भी आ सकती है।

  • स्टोर करने से पहले अच्छी तरह सूखने दें: अगर कपड़े में ज़रा भी गीलापन या नमी है तो उसे स्टोर मत करें। कपड़ों को पूरी तरह सुख जाएं तभी अलमारी में रखें। वरना कपड़ों से भयंकर बदबू आने लगेगी। 

  • वाइट विनेगर: कपड़ों को भिगोने से पहले उस पाने में आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। इससे कपड़े नरम होंगे और उनमें मौजूद गंध दूर होगी। 

  • बेकिंग सोडा:  कपड़ों को धोने के बाद, उन्हें 1 घंटे के लिए बेकिंग सोडा के घोल में भिगो दें। इससे आपके कपड़े नरम होंगे और उनमें जल्दी फफूंद भी नहीं लगेगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल