1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दिल्ली के कदम कदम पर है ऐतिहासिक धरोहर, इस world Heratigae Day पर घूम आएं ये खूबसूरत जगहें

दिल्ली के कदम कदम पर है ऐतिहासिक धरोहर, इस world Heratigae Day पर घूम आएं ये खूबसूरत जगहें

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 18, 2023 03:58 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 03:58 pm IST

आज हम आपको दिल्ली के कुछ बेहद मशहूर और खूबसूरत हिस्टॉरिकल पैलेस के बारे में बताएँगे। जहाँ आपको कम से कम एक बार ज़रूर जाना चाहिए।

World Heritage Day - India TV Hindi
World Heritage Day Image Source : INSTAGRAM

भारत की राजधानी दिल्ली का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। सैकड़ों साल पुराने इसके इतिहास ने तमाम तरह की खूबसूरती खुद में लपेटे हुए है। है। आज यानी की 18 अप्रैल को पूरी दुनिया में वर्ल्ड हेरिटेज दिवस (world Heratigae Day) मनाया जा रहा है। दरअसल, दिल्ली में ऐसे कई पर्यटक स्थल हैं जहां देश-दुनिया से लोग उन्हें देखने आते हैं। दिल्ली में मुगलों की बनाई गई कई एतिहासिक इमारतें हैं। दिल्ली खाने से लेकर घूमने तक हर चीज के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के मौसम के तो क्या कहने यहाँ जमकर सर्दी, गर्मी और बरसात होती है। दिल्ली में मंदिरों से लेकर चर्च, गुरुद्वारे से लेकर मस्ज़िद तक हर धर्म के बेहतरीन और खूबसूरत जगह देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के कुछ बेहद मशहूर और खूबसूरत हिस्टॉरिकल पैलेस के बारे में बताएँगे। जहाँ आपको कम से कम एक बार ज़रूर जाना चाहिए।

लाल किला

मुगल बादशाहों की राजधानी रही दिल्ली में लाल किला बेहत खूबसूरत और आकर्षक है। लाल किले को शाहजहां ने 1638 ईसवी में बनवाया था। यमुना नदी के पास लाल पत्थर से इस किले का निर्माण किया गया था। इसमें संग्राहलय और पारंपरिक हस्तशिल्प के कई नमूने देखने को मिलेंगे। 

इंडिया गेट

प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की याद में बन इंडिया गेट भी दिल्ली में घूमने वाली जगह है। इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति जलती रहती है। आप इंडिया गेट घूम सकते हैं इसके आसपास पार्क हैं जहां काफी एक्टिविटी होती रहती हैं। 

कुतुब मीनार

कुतुबुद्दीन ऐबक ने कुतुब मीनार को बनवाया था। उस वक्त ये दिल्ली की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल थी। कुतुब मीनार को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। इसके पास ही एक लौह स्तम्भ है जिस पर आज तक जंग नहीं लगा। 

हुमायूँ का मकबरा-

दिल्ली में घूमने के लिए हुमायूं का मकबरा भी है। इसे हुमायूँ की पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया था। ये मकबरा मुगल वास्तुकला का नमूना है। 

अक्षरधाम मंदिर

दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर भी काफी खूबसूरत है। स्वामिनारायण मंदिर आपको जरूर जाना चाहिए। ये मंदिर कई हिस्सों में बंटा है। यहां लाइट शो, नौका विहार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मजा ले सकते हैं। 

इस्कॉन मंदिर

दिल्ली में इस्कॉन मंदिर भी है जहां बड़ी संख्या में भगवान कृष्ण के भक्त पहुंचते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर ये मंदिर देखने लायक होता है। 

लोटस टेंपल

कमल मंदिर यानि लोटस टेंपल में किसी भगवान की मूर्ति नहीं है। यहां आप अपने भगवान की उपासन कर सकते हैं। यहां का शांतिपूर्ण वातावरण आपके तन-मन को शांत कर देगा। 

जामा मस्जिद

दिल्ली की जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। ये मस्जिद शाहजहां की सबसे प्राचीन इमारतों में से एक है। ईद पर यहां भारी भीड़ होती है। आप यहां घूम सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल