आलू का इस्तेमाल सिर्फ आलू की सब्जी बनाने के लिए ही नहीं बल्कि कई दूसरी सब्जियों के साथ भी किया जाता है। इसलिए घर-घर में पोषक तत्वों से भरपूर आलू रखा रहता है। लेकिन अगर आलू को सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो आलू जल्दी गलने लगते हैं, सड़ने लगते हैं और खराब हो जाते हैं। अगर आप आलू को लंबे समय तक ताजा यानी फ्रेश बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको आलू को स्टोर करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
स्टोर कैसे करना चाहिए- आलू को किसी ऐसी जगह पर स्टोर करना चाहिए जहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सीयस के आसपास हो। दरअसल, अगर आप आलू को ज्यादा ठंडे तापमान पर रखते हैं, तो आलू का स्वाद खराब हो सकता है और वहीं अगर आप आलू को ज्यादा गर्म तापमान पर रखते हैं तो आलू सूखने लग जाते हैं। इसलिए आलू को ठंडी और सूखी जगह पर ही रखना चाहिए।
रोशनी और हवा का ध्यान रखें- आलू को रखने के लिए हमेशा किसी ऐसी जगह को चूज करना चाहिए जहां पर अंधेरा हो। अगर आप आलू को रोशनी में रखते हैं, तो आलू का रंग हरा और इनका स्वाद कड़वा हो सकता है। इसके अलावा ध्यान रहे कि आलू को हवादार जगह पर रखिए। बंद जगह पर आलू को रखने से आलू में नमी जमा होने लगती है जिससे आलू जल्दी खराब हो सकते हैं।
गौर करने वाली बात- जो आलू खराब हों, उन्हें बाकी आलू से हटाना न भूलें वरना सारे आलू खराब होने लग जाएंगे। अब सवाल ये उठता है कि आलू खराब है, ये कैसे पता लगाया जा सकता है। अगर आलू में छोटे-छोटे अंकुर नजर आ रहे हों, तो आप ऐसे आलू को हटाकर पहले इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आलू पर हरे रंग के धब्बे या फिर फफूंदी दिखाई दे रही हो, तो समझ जाइए कि आलू खराब हो चुका है। ज्यादा नरम आलू, सिकुड़ चुके आलू, बदबूदार आलू, आलू जिनसे पानी निकल रहा है, ये सभी खराब आलू हैं जिन्हें आपको बाकी आलू से जल्द से जल्द अलग कर देना चाहिए।
| ये भी पढ़ें: |
|
घर पर उगाएं हरा-भरा करी पत्ते का पौधा, इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती से बन जाएगी खाद, बेहद आसान है तरीका |
|
तेल से चिकट चुकी है किचन की चिमनी, तो अपनाएं कुछ हैक्स, गायब हो जाएगी सारी चिकनाई |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।