अगर किचन की चिमनी को समय-समय पर ठीक तरीके से साफ न किया जाए, तो चिमनी पर तेल की चिकनाई जमा होने लगती है और धीरे-धीरे इतनी ज्यादा चिकनाई जम जाती है कि चिमनी से तेल ही टपकने लग जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप चिमनी पर मौजूद गंदगी और चिकनाई की लेयर को आसानी से कैसे हटा सकते हैं। कुछ हैक्स की मदद से बिना ज्यादा मेहनत किए किचन की चिमनी को एकदम क्लीन किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे...
इस्तेमाल कर सकते हैं विनेगर- चिमनी के फिल्टर्स को बाहर निकालकर इनके ऊपर बेकिंग सोडा छिड़क दीजिए। इसके बाद एक मग में गर्म पानी, विनेगर और नमक को मिक्स करके एक घोल तैयार कर लीजिए। इस घोल को चिमनी के फिल्टर्स के ऊपर डालिए और फिर थोड़ी देर के बाद आप ब्रश से रगड़ते हुए चिमनी को आसानी से साफ कर सकते हैं। महज कुछ ही मिनटों में चिमनी पूरी तरह से चमक उठेगी।
फायदेमंद साबित हो सकता है कास्टिक सोडा- सबसे पहले आपको चिमनी के फिल्टर्स को निकाल लेना है। इसके बाद एक टब या फिर बाल्टी में गर्म पानी भर लीजिए। गर्म पानी में चिमनी के फिल्टर्स और कास्टिक सोडा डाल दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग एक घंटे तक चिमनी के फिल्टर्स को इस मिश्रण में भिगोकर रखें। अब चिमनी के फिल्टर को बाहर निकालकर ब्रश से रगड़िए और फिर साफ पानी से वॉश कर लीजिए।
इस्तेमाल कर सकते हैं विनेगर- अगर आपकी किचन की चिमनी बहुत ज्यादा गंदी नहीं है, तो आप विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सबसे पहले चिमनी के फिल्टर्स को निकाल लीजिए। अब एक बर्तन में विनेगर और पानी निकाल लीजिए। इसी बर्तन में चिमनी फिल्टर्स को डुबो दीजिए। इसके बाद चिमनी के ऊपर थोड़ा सा विनेगर डाल दीजिए। आखिर में आप किसी भी साबुन या फिर सर्फ की मदद से चिमनी को आसानी से साफ कर सकते हैं।
| ये भी पढ़ें: |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।