आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोग अपनी डाइट में नए और पोषक तत्वों से भरपूर फलों को शामिल कर रहे हैं। इसी में कैक्टस फ्रूट और ड्रैगन फ्रूट काफी पॉपुलर हो चुके हैं। दिखने में थोड़े अलग और नाम में मिलते-जुलते होने की वजह से कई लोग इन्हें एक ही फल समझ लेते हैं, लेकिन असल में ये दोनों अलग होते हैं और इनके फायदे भी थोड़े अलग-अलग होते हैं। चलिए जानते हैं इनके फायदे और इनके बीच के अंतर को कैसे पहचानें?
कैक्टस फ्रूट और ड्रैगन फ्रूट के बीच के अंतर को कैसे पहचानें?
-
आकार: अगर कैक्टस फ्रूट और ड्रैगन फ्रूट के बीच अंतर की बात करें, तो सबसे बड़ा फर्क इनके दिखावट और बनावट में है। कैक्टस फ्रूट का आकार छोटा और गोल या अंडाकार होता है। वहीं दूसरी ओर ड्रैगन फ्रूट का आकार कैक्टस फ्रूट से बड़ा और ज्यादा आकर्षक होता है।
-
छिलका: कैक्टस फ्रूट का छिलका मोटा और कांटेदार होता है, जबकि अंदर का गूदा रसदार होता है जिसमें छोटे-छोटे बीज होते हैं। वहीं, ड्रैगन फ्रूट का छिलका गुलाबी रंग का होता है, जिस पर पत्तियों जैसी संरचना होती है, जो इसे ड्रैगन जैसा लुक देती है।
-
स्वाद: कैक्टस फ्रूट का स्वाद मीठा होता है। ड्रैगन फ्रूट के अंदर का गूदा सफेद या लाल रंग का होता है, जिसमें छोटे काले बीज होते हैं और इसका स्वाद हल्का मीठा व थोड़ा क्रीमी होता है।
सेहत के लिए फायदेमंद हैं दोनों फल
कैक्टस फ्रूट फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर को ठंडक देता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक होता है। वहीं ड्रैगन फ्रूट विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो स्किन को हेल्दी बनाता है, दिल की सेहत को बेहतर करता है और वजन कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। आप चाहें तो दोनों को फ्रूट सलाद, जूस या स्मूदी में भी शामिल कर सकते हैं।