1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. World's Most Expensive Wine: Whisky और Whiskey में क्या अंतर है? दुनिया की सबसे महंगी शराब कौन सी है, यहां है इन सारे सवालों के जवाब

World's Most Expensive Wine: Whisky और Whiskey में क्या अंतर है? दुनिया की सबसे महंगी शराब कौन सी है, यहां है इन सारे सवालों के जवाब

 Published : Sep 14, 2022 11:26 pm IST,  Updated : Sep 14, 2022 11:26 pm IST

World's Most Expensive Wine: भारत में शराब के शौकीन बहुत लोग हैं। ऐसे कई लोग हैं जो अपने घरों में बार भी बनाया है। हर रोज अलग-अलग वैरायटी के व्हिस्की लेते रहते हैं। आज व्हिस्की से जुड़ी एक कहानी आपको बताने जा रहा हूं।

World's Most Expensive Wine- India TV Hindi
World's Most Expensive Wine Image Source : TWITTER

Highlights

  • बोतल पर 6,400 हीरे जड़े हुए हैं
  • इस बोतल कीमत 14 करोड़ 56 लाख 93 हजार रुपए है
  • सिरे का इस्तेमाल बनाने में करते हैं

World's Most Expensive Wine: भारत में शराब के शौकीन बहुत लोग हैं। ऐसे कई लोग हैं जो अपने घरों में बार भी बनाया है। हर रोज अलग-अलग वैरायटी के व्हिस्की लेते रहते हैं। आज व्हिस्की से जुड़ी एक कहानी आपको बताने जा रहा हूं। आप हर रोज व्हिस्की पीते होंगे लेकिन कभी इन बातों पर आपने ध्यान नहीं दिया होगा कि आखिर ऐसा क्यों होता है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि यह क्या है जो मैं नहीं जानता हूं। तो चलिए आपको हम बताते हैं कि whisky और whiskey में क्या अंतर होता है। 

अंतर क्या है?

इसके पीछे की वजह की बात करें तो आयरिश और अमेरिकी शराब कंपनियां हैं। स्कॉलैंड और अमेरिका की शराब कंपनियां अपने व्हिस्की की अलग पहचान देने के लिए whisky की स्पेलिंग में एक अतिरिक्त E का प्रयोग करते हुए whiskey लिखते हैं। अब यही वजह है कि अमेरिकी कंपनी जैक डेनियल की विस्की की बोतल पर whiskey लिखा होता है। हालांकि भारतीय बाजारों में भी स्कॉटिश, जापानी और कनाडा के शराब कंपनियों की बोतलें है, जैसे जॉनी वॉकर, ब्लैक एंड वाइट एंटीक्विटी इन बोतलों पर whisky लिखा हुआ मिलता है। 

स्कॉच क्यों लिखा जाता है?

अब आप यह जानकारी जान ही लिया है तो इसी से जुड़ी आपको एक और जानकारी दे देते हैं। ‌ क्या आपने सोचा है कि शराब की बोतलों पर लिखे स्कॉच का मतलब क्या होता है? आम भारतीय ब्रांड व्हिस्की से यह अलग क्यों होता है। दरअसल, स्कॉटलैंड में बनी होती है उसे स्कॉच व्हिस्की कहते हैं। अब आपने यह भी देखा होगा की बोतलों पर 5 साल ,12 साल या 15 साल लिखा हुआ रहता है इसके पीछे का लॉजिक क्या है? बता दें कि व्हिस्की को कुछ सालों तक एक खास प्रक्रिया के तहत स्टोर किया जाता है। अगर हम भारतीय बाजारों में मिलने वाली व्हिस्की की बात करें तो यह अनाज की जगह गन्ने से चीनी तैयार करते समय सिरे का इस्तेमाल बनाने में करते हैं। हालांकि भारत में व्हिस्की बनाने को लेकर कोई मानक तय नहीं है।

दुनिया की सबसे महंगी शराब
अगर दुनिया की सबसे महंगी शराब की बात करे तो टकीला ले 925(Tequila ley 925) है। इस शराब से ज्यादा इसकी बोतल ही कीमती है। इसकी बोतल पर 6400 हीरे जड़े हुए हैं। मेक्सिको में लॉन्च हुई शराब की कीमत इतनी अधिक है कि आज तक इसे कोई खरीद ही नहीं पाया है। इस शराब की कीमत 25.4 करोड रुपए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर अमांडा डी ब्रिगनैक मिडास(Armand De Brignac Midas) है।

इसकी कीमत ₹1,40,00,000 से भी ज्यादा है। तीसरे नंबर पर डेलमोर 62(Dalmore 62) है। इसकी कीमत ₹1,50,00,000 से अधिक है। इस कंपनी के ओनर के मुताबिक अब तक मात्र 12 बोतलें ही तैयार की गई है। चौथे नंबर पर डीवा वोड (Diva Vodka) का है। इसकी कीमत भी डेढ़ करोड़ के आसपास है।। पांचवी नंबर परहेनरी IV डुडोगॉन हेरिटेज कॉन्यैक(Henri IV Dudognon Heritage) है। इस बोतल कीमत 14 करोड़ 56 लाख 93 हजार रुपए है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल