1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बच्चों को शहद खिलाने की सही उम्र क्या है, एक दिन में कितने चम्मच खिलाना चाहिए और जानें क्या होंगे फायदे

बच्चों को शहद खिलाने की सही उम्र क्या है, एक दिन में कितने चम्मच खिलाना चाहिए और जानें क्या होंगे फायदे

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 29, 2024 01:20 pm IST,  Updated : Jul 29, 2024 01:32 pm IST

Honey for Kids: शहद खिलाना बच्चों (Honey for Baby) के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे सर्दी जुकाम की समस्या कम होती है। हालांकि सही उम्र पर सही मात्रा में ही बच्चों को शहद देना चाहिए। जानिए बच्चे को शहद चटाने की सही उम्र क्या है?

बच्चे को शहद खिलाने की सही उम्र- India TV Hindi
बच्चे को शहद खिलाने की सही उम्र Image Source : FREEPIK

बचपन को आप जैसा खाना-पीना खिलाते हैं उसका असर सेहत पर साफ नजर आता है। जो बच्चे हेल्दी खाना खाते हैं उनका स्वास्थ्य भी काफी हद तक अच्छा रहता है। इसीलिए कहते हैं कि बच्चों को शुरुआत से ही हेल्दी खाना खिलाना चाहिए। इससे बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है। छोटे बच्चों की डाइट में शहद जरूर शामिल करना चाहिए। इससे कई समस्याएं भी दूर रहती है। हालांकि सही उम्र में ही बच्चे को शहद (Honey) चटाना चाहिए। आपको ये पता होना चाहिए कि बच्चों को पहली बार शहद खिलाने की सही उम्र क्या है? बच्चे को एक दिन में कितनी मात्रा में शहद खिलाना चाहिए और इससे बच्चे को क्या फायदा होता है?

बच्चे को किस उम्र में खिलाएं शहद?

कुछ जगहों पर बच्चे को पैदा होते ही शहद चटा देते हैं। लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चे को 1 साल के बाद ही शहद खिलाना चाहिए। इससे कम उम्र के बच्चे को शहद खिलाने से कई तरह के इंफेक्शन बोने का खतरा रहता है। जिसमें क्लोस्ट्रीडियम इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

1 दिन में बच्चे को कितनी मात्रा में शहद खिलाएं?

जब बच्चे को शहद खिलाएं तो अच्छी तरह से चेक कर लें कि शहद शुद्ध है या नहीं? शुरुआत में बच्चे को 1 चम्मच से ज्यादा शहद नहीं खिलाना चाहिए। इससे आपको पता चल जाएगा कि बच्चे को शहद से किसी तरह की कोई एलर्जी तो नहीं हो रही है। धीरे-धीरे करके आप शहद की मात्रा 2 चम्मच तक सकते हैं। शहद खिलाने से बच्चों के विकास में मदद मिलती है।

शहद खिलाने से बच्चों को मिलेंगे ये फायदे

  1. शहद खाने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। शहद में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिससे इम्युनिटी मजबूत होती है। 
  2. शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं जो बच्चों के पाचन को ठीक करते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं। शहद दस्त और कब्ज में फायदेमंद होता है।
  3. बच्चों को सर्दी-खांसी होने पर शहद चटा सकते हैं। इससे जुकाम और खांसी में आराम मिलचा है। खांसी होने पर आप छोटे बच्चे को सुबह-शाम एक-एक चम्मच शहद खिला सकते हैं। चाहें तो शहद अदरक का रस भी पिला सकते हैं।
  4. बच्चों को पेट खराब होने या पेट में छाले होने पर भी शहद दिया जा सकता है। शहद में पाए जाने वाले गुण छालों को कम करते हैं। इससे ओरल हेल्थ में सुधार आता है।
  5. हार्ट के लिए भी शहद खाना फायदेमंद माना जाता है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल किया जा सकता है। बच्चों के हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी शहद दिया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल