1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मुंह में रखते ही घुल जाता है ये फल, नाम है बब्बूगोशा, जानिए कितना फायदेमंद है

मुंह में रखते ही घुल जाता है ये फल, नाम है बब्बूगोशा, जानिए कितना फायदेमंद है

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 29, 2024 11:33 am IST,  Updated : Jul 29, 2024 12:01 pm IST

Babugosha Benefits: बरसात के दिनों में बब्बूगोशा का सीजन शुरू हो जाता है। बब्बूगोशा खाने में बहुत मीठा और रसीला होता है। ये इतना मुलायम फल है कि मुंह में रखते ही घुल जाता है और जूस टपकने लगता है। जानिए बब्बूगोशा खाने के फायदे?

बब्बूगोशा खाने के फायदे- India TV Hindi
बब्बूगोशा खाने के फायदे Image Source : FREEPIK

फलों में सबसे ज्यादा पौष्टिक सेब को माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं बारिश के दिनों में एक बेहद पौष्टिक फल आता है जिसका नाम बै बाबूगोशा, कुछ लोग इसे बाबूगोशा भी कहते हैं। ये फल दिखने में नाशपाती जैसा लगता है, लेकिन उससे कहीं ज्यादा मुलायम और जूसी होता है। बब्बूगोशा जितना स्वादिष्ट फल है उससे कहीं ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर है। इन दिनों बब्बूगोशा का सीजन है। ये नाशपाती (Pear) की प्रजाति का फल है, जिसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। नाशपाती और बाबूगोशा के गुण काफी समान होते हैं। लेकिन स्वाद में अंतर होता है। जानिए बब्बूगोशा खाने के फायदे क्या हैं?

बब्बूगोशा खाने के फायदे (Pear Benefits)

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे- बब्बूगोशा में विटामिन सी, विटामिन के और पोटैशियम पाया जाता है। शरीर में पोटैशियम सही होने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। बब्बूगोशा में ऐसे कई मिनरल पाए जाते हैं जो हड्डियों को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल घटाए- बब्बूगोशा फाइबर से भरपूर फल है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। बब्बूगोशा में पेक्टिन होता है, जो एक घुलनशील फाइबर है। जो खराब कोलेस्ट्रॉल को खून में घुलने से रोकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है।

वजन घटाए- बब्बूगोशा में कैलोरी की मात्रा बहु कम पाई जाती है जिससे वजन घटाने में आसानी होती है। इसमें फाइबर भरपूर होता है जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। बार-बार भूख नहीं लगती और आप अनहेल्दी खाने से बचते हैं। बब्बूगोशा में जो फाइबर होता है वो खून में शुगर के एब्जॉप्शन को स्लो करता है। डायबिटीज के मरीज के लिए भी ये फल फायदेमंद होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए- बब्बूगोशा खाने से विटामिन सी और फ्लेवोनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट मिलते हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। बारिश के मौसम में होने वाली सीजनल बीमारियों से बचा जा सकता है। बब्बूगोशा में पाया जाने वाले विटामिन सूजन को कम करते हैं।

पाचन को बनाए मजबूत- जिन लोगों को कब्ज या पाचन से जुड़ी समस्या रहती है उन्हें बब्बूगोशा जरूर खाना चाहिए। इससे भरपूर फाइबर मिलता है और पाचन दुरुस्त रहता है। बब्बूगोशा गट हेल्थ में गुड बैक्टीरिया पैदा करता है, जो पेट के कैंसर के खतरे को कम करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।