1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. आर माधवन ने बिना जिम और एक्सरसाइज के सिर्फ 21 दिन में घटा लिया था वजन, बस आदतों में किया ये बदलाव

आर माधवन ने बिना जिम और एक्सरसाइज के सिर्फ 21 दिन में घटा लिया था वजन, बस आदतों में किया ये बदलाव

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 17, 2025 02:53 pm IST,  Updated : Jul 17, 2025 02:53 pm IST

R Madhavan Weight Loss: एक्टर आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म 'आप जैसा कोई' को लेकर चर्चाओं में है। फिल्म से ज्यादा इस उम्र में माधवन की फिटनेस की भी चर्चा हो रही है। 55 साल के माधवन फिल्म में काफी यंग दिख रहे हैं। जबकि कुछ साल पहले उनका वजन काफी बढ़ गया था। जानिए कैसे फैट टू फिट हुए आर माधवन?

आर माधवन ने घटाया वजन- India TV Hindi
आर माधवन ने घटाया वजन Image Source : SOCIAL

एक्टर आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म 'आप जैसा कोई' को लेकर सुर्खियों में है। एक्टर की फिटनेस की लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। आपको बता दें आर माधवन ने 2024 में अपना जबरदस्त वजन घटाया था। उन्होंने सिर्फ 21 दिनों में अपनी बॉडी को फैट टू फिट कर लिया था। आर माधवन ने एक इंटरव्यू में बताया कि बिना जिम और एक्सरसाइज के सिर्फ कुछ आदतों में बदलाव कर उन्होंने मोटापा कम कर लिया।

3 इडियट्स स्टार आर.माधवन का वजन काफी बढ़ गया था। लेकिन इस फिल्म में माधवन एकदम फिट दिखाई दे रहे हैं। बड़ी साधारण डाइट लेकर उन्होंने एक महीने से भी कम समय में अपना वजन कम कर लिया और गोल-मटोल से दिखने वाले आ माधवन एकदम दुबले हो गए। खास बात ये है कि इसके लिए न तो वो जिम गए, न कोई वजन घटाने वाली दवाएं लीं और न ही इंटेंस वर्कआउट किया। बल्कि उन्होंने सिंपल और नेचुरल तरीके से कुछ आदतों में बदलाव कर वजन घटा लिया।

फैट टू फिट हुए आर माधवन

आर.माधवन ने ट्वीट कर बताया था कि इंटरमिटेंस फास्टिंग, खाने को 45-60 बार खूब चबाना, पानी आराम से पानी, शाम 6.45 बजे आखिरी मील लेना, खाने में सिर्फ पकी हुई चीजें खाना, दोपहर 3 बजे के बाद बिल्कुल भी कच्चा नहीं खाना, जल्दी लॉंग वॉक पर जाना और रात को जल्दी गहरी नींद सोने जैसी आदतों को अपनाया। सोने से 90 मिनट पहले कोई स्क्रीन टाइम नहीं, बहुत सारे तरल पदार्थ और बहुत सारी हरी सब्जियों को डाइट में शामिल किया। ऐसा खाना डाइट में शामिल किया जो आसानी से पच जाता है और हेल्दी है। बाहर का भोजन और प्रोसेस्ड फूड खाना एकदम बंद कर दिया। 

बिना जिम और एक्सरसाइज के कैसे घटाएं वजन

ये सारी चीजें किसी भी इंसान के वजन पर तेजी से असर डाल सकती हैं। रोजाना 1 घंटे की तेज वॉक करने से कैलोरी बर्न होती हैं। लिक्विड डाइट, फल और सब्जियां ज्यादा खाने से शरीर को पोषण मिलता है और कैलोरी इनटेक कम होता है। अच्छी नींद और देर रात खाना न खाने की आदत वजह पर बहुत असर डालती है। इन बदलावों को करके बिना किसी जिम और एक्सरसाइज के आप भी आसानी से वजन कम कर सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल