अगर आप भी ऑफिस जाते हैं, तो आप भी जानते होंगे कि आजकल ऑफिस में अफेयर के मामले कितने ज्यादा बढ़ गए हैं। एशले मैडिसन के एक सर्वे में हुआ खुलासा वाकई में हैरान कर देने वाला है। ऑफिस अफेयर के मामले में भारत की रैंक जानकर आपके भी होश उड़ सकते हैं। इस सर्वे में कुछ ऐसे देशों के नाम बताए गए हैं, जहां पर सबसे ज्यादा ऑफिस रोमांस के मामले देखे गए हैं। आइए एशले मैडिसन के इस सर्वे के बारे में जानते हैं...
पहले स्थान पर कौन सा देश- आजकल कई लोग अपना ज्यादा समय घर की जगह ऑफिस में बिताने लगे हैं। जहां कुछ लोग काम की वजह से ऑफिस में ज्यादा समय बिताते हैं, तो वहीं कुछ लोग अफेयर के चक्कर में ऑफिस में ज्यादा टाइम स्पेंड करते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर हुई एक स्टडी के मुताबिक ऑफिस अफेयर के मामले में मेक्सिको का नाम सबसे पहले स्थान पर है।
भारत दूसरे नंबर पर है- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सर्वे ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, जर्मनी, भारत, इटली, मेक्सिको, स्पेन, स्विट्जरलैंड, यूके और अमेरिका में हुआ है। इस सर्वे के मुताबिक जहां पहले नंबर पर मेक्सिको है, तो वहीं दूसरी रैंक हासिल करने वाला देश भारत है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि ऑफिस अफेयर अब सिर्फ अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा तक ही सीमित नहीं है बल्कि भारत में भी काफी बढ़ चुका है।
पुरुष महिलाओं से आगे- आपको बता दें कि इस सर्वे में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। इस सर्वे में पाया गया कि पुरुष ऑफिस रोमांस को लेकर महिलाओं की तुलना में ज्यादा खुले हैं। इसके अलावा सर्वे में ये भी बताया गया है कि महिलाएं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिलाने में ज्यादा अलर्ट रहती हैं। जहां 29% महिलाएं ऑफिस अफेयर से बचना सही समझती हैं, तो वहीं सिर्फ 27% पुरुष काम में दिक्कतों से बचने के लिए ऑफिस अफेयर से बचने की कोशिश करते हैं।