1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. प्रोटीन के बाद अब क्यों हो रही है पेप्टाइड्स की चर्चा? जानिए क्या हैं पेप्टाइड्स और इसके फायदेमंद

प्रोटीन के बाद अब क्यों हो रही है पेप्टाइड्स की चर्चा? जानिए क्या हैं पेप्टाइड्स और इसके फायदेमंद

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 15, 2026 10:29 am IST,  Updated : Jul 15, 2026 10:29 am IST

आजकल पेप्टाइड्स की काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि इससे वजन घटाने और बुढ़ापा कम करने में मदद मिलती है। आइये जानते हैं पेप्टाइड्स क्या हैं, ये कैसे काम करते हैं, इनके फायदे क्या हैं?

पेप्टाइड्स क्या है? - India TV Hindi
पेप्टाइड्स क्या है? Image Source : INDIA TV

कुछ समय पहले तक हर कोई प्रोटीन की बात करता था। मार्केट में प्रोटीन पाउडर, प्रोटीन बार और प्रोटीन वाले कई तरह के स्नैक्स मिलते थे। वजन घटाने और मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब हेल्थ और फिटनेस की दुनिया में एक नया नाम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, वो है पेप्टाइड्स। कहा जा रहा है कि पेप्टाइड्स वजन घटाने, त्वचा को बेहतर बनाने, जल्दी रिकवरी करने और लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। लेकिन क्या यह सच है? फंक्शनल मेडिसिन प्रैक्टिशनर, सर्टिफाइड ब्रीथवर्क प्रैक्टिशनर और iThrive की संस्थापक एवं सीईओ मुग्धा प्रधान से जानते और समझते हैं।

पेप्टाइड्स क्या होते हैं?

मुग्धा प्रधान ने बताया कि पेप्टाइड्स अमीनो एसिड (Amino Acids) की छोटी-छोटी चेन होती हैं। अमीनो एसिड वही तत्व हैं जिनसे प्रोटीन बनता है। हमारा शरीर खुद भी पेप्टाइड्स बनाता है। इनका काम शरीर की कोशिकाओं को मैसेज देना होता है, जिससे शरीर के अलग-अलग सभी अंग सही तरह से काम कर सकें।

पेप्टाइड्स शरीर में क्या काम करता है?

मुग्धा प्रधान की मानें तो पेप्टाइड्स शरीर में कई तरह के काम करता है जैसे घाव जल्दी भरना, बॉडी को रिपेयर करना, इम्यूनिटी मजबूत करना, भूख को कंट्रोल करना, मेटाबॉलिज्म मजबूत बनाना, शरीर को जल्दी रिकवर करने में मदद करना, ये सभी काम पेप्टाइड्स करते हैं।

पेप्टाइड्स की इतनी चर्चा क्यों हो रही है?

वैज्ञानिकों को अब यह समझ आने लगा है कि पेप्टाइड्स का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज और बेहतर स्वास्थ्य के लिए कैसे किया जा सकता है। खासतौर पर GLP-1 पेप्टाइड्स की काफी चर्चा हो रही है। ये भूख कम करने और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है। यही वजह है कि मोटापा और वजन घटाने के इलाज में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा पेप्टाइड्स पर रिसर्च चल रही है कि क्या ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। क्या ये आंतों को स्वस्थ बना सकते हैं। मांसपेशियों और ऊतकों की मरम्मत कर सकते हैं और उम्र बढ़ने के असर को कम कर सकते हैं। क्या इससे एक्सरसाइज के बाद जल्दी रिकवरी कर सकते हैं।

क्या पेप्टाइड्स कोई चमत्कारी इलाज हैं?

विशेषज्ञों का कहना है कि पेप्टाइड्स को किसी जादुई दवा की तरह नहीं है। अगर आपकी डाइट खराब है, नींद पूरी नहीं होती, तनाव ज्यादा रहता है, आंतों की सेहत खराब है या मेटाबॉलिज्म ठीक नहीं है, तो सिर्फ पेप्टाइड्स लेने से सब ठीक नहीं होगा।

अच्छी सेहत के लिए क्या जरूरी है?

  • बैलेंस और हेल्दी खाना
  • रोजाना फिजिकल एक्टिविटी
  • 7–8 घंटे की अच्छी नींद
  • तनाव से दूरी
  • मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखना

क्या हर किसी को पेप्टाइड्स लेने चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो पेप्टाइड्स हर व्यक्ति के लिए जरूरी या सही नहीं होते। इन्हें केवल डॉक्टर या किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह पर ही लेना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के इस तरह की चीजों का सेवन करना ठीक नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल