1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बारिश का मौसम आते ही लकड़ी के फर्नीचर को खोखला बना रही दीमक, तो क्या करें उपाय

बारिश का मौसम आते ही लकड़ी के फर्नीचर को खोखला बना रही दीमक, तो क्या करें उपाय

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 05, 2026 05:35 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 05:35 pm IST

बरसात का मौसम शुरू होते ही घर में रखे लकड़ी के फर्नीचर खराब होने लगते हैं। वजह है दीमक, ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए क्या उपाय करना चाहिए। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि फर्नीचर को दीमक से कैसे बचा सकते हैं।

फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं- India TV Hindi
फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं Image Source : MAGNIFIC

बरसात का मौसम सुहावना तो लगता है लेकिन ये अपने साथ कई तरह की समस्याएं भी लाता है। बरसात के मौसम में कीड़े-मकोड़ों का आतंक बढ़ जाता है। बरसात के मौसम में घर में रखे फर्नीचर भी खराब होने लगते हैं। इसकी वजह से दीमक। फर्नीचर को दीमक खोखला कर देती है। ये चुपचाप लकड़ी को खा जाते हैं। इसी वजह से कई बार इनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है। अगर घर में दीमक दिखे तो घबराने के बजाय तुरंत कदम उठाना जरूरी है। सही समय पर कदम उठाकर आप फर्नीचर को खोखला होने से बचा सकते हैं। ऐसे में यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप दीमकों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। 

नीम का तेल

नीम का तेल कीटनाशक की तरह काम करता है। दीमक से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में जहां भी दीमक दिखे उस जगह पर नीम का तेल सीधा लगा दें। इसके अलावा आप चाहे तो नीम तेल में पानी मिलाकर स्प्रे भी तैयार कर सकते हैं। 

नींबू का रस और नमक
दीमक से छुटकारा दिलाने में नींबू का रस और नमक भी बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए बराबर मात्रा में नींबू का रस और नमक मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे दीमक वाली जगह पर लगाएं। इससे दीमकों से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा। 

लौंग और एलोवेरा जेल
अगर आप दीमक से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं तो लौंग और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए लौंग को एक ग्राइंडर जार में पीसकर पाउडर बना लें और फिर इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को फर्नीचर में जहां भी दीमक लगे हैं वहां लगाएं। जल्द रिजल्ट देखने को मिलेगा। 

नींबू का रस और सिरका
नींबू का रस और सिरका भी दीमक से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए नींबू के रस में सिरका मिलाकर घोल तैयार कर लें और फिर इसे फर्नीचर पर लगाएं। कुछ ही दिनों में दीमक से छुटकारा मिल जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल