1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मलेरिया के मच्छरों का बन जाएंगे आप आसान शिकार, अगर भूलकर भी कर देंगे ये 4 गलतियां

मलेरिया के मच्छरों का बन जाएंगे आप आसान शिकार, अगर भूलकर भी कर देंगे ये 4 गलतियां

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 25, 2023 01:27 pm IST,  Updated : Apr 25, 2023 01:27 pm IST

World malaria day 2023: मच्छरों के बढ़ते ही मलेरिया की बीमारी (causes of malaria) का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन गलतियों को करना आपको इसका आसान शिकार बना सकता है।

malaria- India TV Hindi
malaria Image Source : FREEPIK

World malaria day 2023: मलेरिया के मच्छर को आप अलग से पहचान नहीं सकते है। ऐसे में अगर आपको मलेरिया से बचना है तो उन गलतियों को करने से बचना होगा, जो फीमेल एनोफिलीज मच्छरों को बुलावा देते हैं। जी हां, आपको यह जानकर भले ही हैरानी हो लेकिन, हमारी कुछ गलतियों के कारण ही हम मलेरिया नाम की इस बीमारी के शिकार हो जाते हैं। तो, आइए हम आपको बताते हैं मलेरिया के मच्छरों को कैसे रोकें।  

1. दरवाजों और खिड़कियों के आस-पास सफाई न रखना

दरवाजों और खिड़कियों के आस-पास सफाई न रखना, आपको मलेरिया का शिकार बना सकता है। जी हां, दरअसल जिन घरों के आस-पास ज्यादा गंदगी होती है वहां मच्छरों की तादाद ज्यादा होती है। ऐसे में जैसे ही आपके दरवाजे और खिड़कियां खुली मच्छर अंदर आएंगे और आपको अपना शिकार बना लेंगे। 

World Malaria Day 2023: मलेरिया का ये 1 मच्छर कर सकता है शरीर में कई नुकसान, लंबे समय तक रहता है असर

2. गमलों और गार्डन में गंदगी

गमलों और गार्डन में गंदगी, आपको आसानी से मलेरिया का शिकार बना सकती है। दरअसल, इन जगहों पर ज्यादा गंदगी होती है और मच्छरों को पनपने का ज्यादा मौका मिलता है। ये आपके घर के आस-पास तेजी से फैल सकती हैं और आपको काटकर मलेरिया का शिकार बना सकती हैं। 

garden
Image Source : FREEPIKgarden

3. मच्छरदानी लगाकर न सोना

मच्छरदानी लगाकर सोना, आपको मच्छरों से बचा सकता है।  दरअसल, गर्मियों में लोग गर्मी की वजह से मच्छरदानी लगाकर नहीं सोते हैं। जबकि, मच्छर आस-पास ज्यादा होते हैं और आप इन मच्छरों के शिकार हो सकते हैं। तो, गर्मी के बारे में न सोचें और मच्छरदानी लगाकर सोएं।

Vitamin D से भरपूर है मछली, बन सकती है सफेद बालों की समस्या का इलाज

4. घर में बढ़ते मच्छरों को नजरअंदाज करना

घर में बढ़ते मच्छरों को नजरअंदाज करना, आपके लिए किसी समस्या का कारण बन सकता है। ऐसे में बढ़ते मच्छरों को नजरअंदाज न करें। इससे बचाव के लिए मच्छर भगाने वाले उपाय करें। साथ ही, फुल कपड़े पहन कर रखें और मच्छर भगाने वाले लगा लगा लें। सोथ ही शाम सवेरे घर के खिड़की और दरवाजों को बंद करके रखें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल