1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मुठ्ठीभर बादाम खाने से कैंसर सहित इन बीमारियों से रखेगा दूर

मुठ्ठीभर बादाम खाने से कैंसर सहित इन बीमारियों से रखेगा दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2016 12:37 pm IST,  Updated : Dec 07, 2016 12:39 pm IST

मुठ्ठीभर बादाम रोजाना खाने से लोगों में दिल के रोगों का खतरा करीब 30 फीसद तक कम हो जाता है। इससे 15 फीसद कैंसर का खतरा और 22 फीसद समय से पहले मौत का खतरा कम होता है। जानिए बादाम खाने के फायदों के बारें में...

almond
almond

अयूने ने कहा, "बादाम और मूंगफली में फाइबर, मैग्निशियम और बहुअसंतृप्त वसा की अधिकता होती है। इनके पोषक तत्व दिल के रोगों को कम करने में लाभकारी होते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल स्तर को भी कम करते हैं।"

अयूने ने कहा, "कुछ बादाम, खास तौर से अखरोट में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ऑक्सीजन की कमी से लड़ते हैं और कैंसर के खतरे को कम करते हैं।"

शोध दल ने दुनियाभर में प्रकाशित 29 अध्ययनों का विश्लेषण किया। इसमें 819,000 प्रतिभागी शामिल किए गए। इनमें 12,000 कोरोनरी दिल के रोगों से जुड़े हुए, 9,000 मामले स्ट्रोक के, 18,000 मामले कार्डियोवैस्कुलर रोगों और कैंसर के और 85,000 से ज्यादा मौत के मामले शामिल किए गए थे।

अयूने ने कहा, "हालांकि बादाम में वसा की उच्च मात्रा होती है, इसके साथ ही उसमें फाइबर और प्रोटीन की भी उच्च मात्रा होती है। कुछ ऐसे भी साक्ष्य हैं जो बताते हैं कि बादाम वास्तव में समय के साथ मोटापे के भी खतरे को कम करते हैं।"

शोध के मुताबिक, जो लोग रोजाना औसत 20 ग्राम से ज्याद बादाम लेते हैं, उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखा गया है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल