1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सिर्फ इतनी मात्रा में पिएं एल्कोहॉल, तो दिमाग होगा तेज: रिसर्च

सिर्फ इतनी मात्रा में पिएं एल्कोहॉल, तो दिमाग होगा तेज: रिसर्च

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 05, 2018 05:03 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 05:03 pm IST

धिक मात्रा में शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है। हालांकि कई अध्ययनों ने यह भी बताया है कि कम मात्रा में शराब पीने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है साथ में यह कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

wine- India TV Hindi
wine

हेल्थ डेस्क: माना जाता है कि शराब पीना हमारी सेहत के लिए खतरनाक है, लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि अगर इसका सेवन एक लिमिट में किया जाएं तो ये आपकी सेहत के लिए अमृत के समान काम कर सकती है

एक अध्ययन में बताया गया है कि कुछ मात्रा में वाइन पीने से दिमाग से विषाक्त चीजों को निकालने में मदद मिलती है और अलजाइमर के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद है।

कई अध्ययन यह बता चुके हैं कि अधिक मात्रा में शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है। हालांकि कई अध्ययनों ने यह भी बताया है कि कम मात्रा में शराब पीने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है साथ में यह कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

अमेरिका में यनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर की मैकेन नेडरगार्ड ने बताया कि लंबे समय तक अधिक मात्रा में शराब पीने से केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर विपरीत असर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि हालांकि इस अध्ययन में हमने पहली बार बताया है कि कम मात्रा में शराब पीना दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह दिमाग के अनावश्यक जानकारियां हटाने की क्षमता को सुधारता है।

यह अध्ययन जर्नल साइंटिफिक रिपोटर्स में प्रकाशित हुआ है। यह ग्लिम्फैटिक सिस्टम पर फोकस करता है जो दिमाग से अनावश्यक जानकारी निकालने की प्रक्रिया है।

यह अध्ययन चूहे पर किया गया था जिसमें शराब के तीव्र और दीर्घकालिक प्रभाव देखे गए थे।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल