1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. तेजी से घटाना है वजन तो रोजाना इतने ग्लास पीएं दूध

तेजी से घटाना है वजन तो रोजाना इतने ग्लास पीएं दूध

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2018 04:47 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 05:06 pm IST

आपने अक्सर सुना होगा कि घर के बड़े बूढे कहते हैं कि जितना ज्यादा दूध पीओगे उतना ही हेल्दी रहोगे। और ये बात सुनकर बच्चे अक्सर नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं लेकिन दूध के फायदें हैं ऐसे हैं जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते।

health- India TV Hindi
health

हेल्थ डेस्क: आपने अक्सर सुना होगा कि घर के बड़े बूढे कहते हैं कि जितना ज्यादा दूध पीओगे उतना ही हेल्दी रहोगे। और ये बात सुनकर बच्चे अक्सर नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं लेकिन दूध के फायदें हैं ऐसे हैं जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते। आपको बता दें कि दूध में पाए जाने वाले विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा होती है। जिसकी वजह से आप इसका रेगुलर सेवन करते हैं तो आप कुछ दिनों में मोटापा से छुटकारा मिल जाएगा।

दूध के फायदें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

कुछ लोग दूध में वसा की ज्यादा मात्रा होने के डर से इसे नहीं पीते। जबकि उन्हें यह नहीं मालूम कि तेजी से वजन घटाने के लिए दूध काफी कारगर है। दूध में ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद लेक्टिक एसिड त्वचा को नरम बनाने का काम करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एमीनो एसिड स्किन को मॉश्चराइज भी करने में मदद करता है। दूध में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा को कुदरती प्रभाव से बचाने में मदद करते हैं।

दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक होता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस से बचा जा सकता है। दूध में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के पुनर्निर्माण में मदद करता है। व्यायाम के बाद एक गिलास दूध पीजिये इससे आपके शरीर को रिकवर होने के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिलेगा।

इससे मांसपेशियों की सूजन दूर होगी और साथ ही व्यायाम के दौरान शरीर से जो पानी की कमी हो जाती है उसे भी दूर किया जा सकता है। शोध में यह साबित हुआ है कि जो महिलायें कम वसायुक्त या स्किम दूध पीती हैं वे उन महिलाओं की अपेक्षा अधिक वजन कम करती हैं, जो अन्य स्रोतों से वजन घटाती हैं। यह भूख शांत करने का अच्छा स्रोत है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल