1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हींग के ये औषधीय गुण फायदे जान चौक जाएंगे आप

हींग के ये औषधीय गुण फायदे जान चौक जाएंगे आप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 09, 2016 05:00 pm IST,  Updated : Sep 09, 2016 05:02 pm IST

हींग में ऐसे गुण पाए जाते है तो आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। इतना ही नहीं यह हमारी पाचन को भी सही रखता है। भारतीय व्यंजन के साथ इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल औषधी के लिए होता है। जानिए हींग के औषधीय गुणों के बारें में।

Asafoetida- India TV Hindi
Asafoetida

हेल्थ डेस्क: हींग की भारतीय खाने में एक ख़ास जगह है। भोजन में हींग का इस्तेमाल तेज़ खुशबू लाने के लिए किया जाता है जो खाने का स्वाद बदल देता है। ज़्यादातर इसका इस्तेमाल दाल, सांबर, कढ़ी और अन्य मसालेदार शाकाहारी व्यंजन बनाने में किया जाता है।

ये भी पढ़े-

हींग अपच, पेट दर्द, जी मिचलाना, दांत दर्द, जुकाम, खांसी, सर्दी के कारण सिरदर्द, बिच्छू, बर्र आदि के जहरीले प्रभाव और जलन को कम करने में काम आती है। ये ऐसे गुण है जो शायद ही कुछ ही लोगों को पता होंगे।

हींग में  ऐसे गुण पाए जाते है तो आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। इतना ही नहीं यह हमारी पाचन को भी सही रखता है। भारतीय व्यंजन के साथ इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल औषधी के लिए होता है। जानिए हींग के औषधीय गुणों के बारें में।

  • अगर आपको भूख कम लगती है तो हींग आपके लिए लाभकारी हो सकती है। इसके लिए खाने से पहले भूनी हींग, अदरक को मक्खन के साथ लें।
  • ऐंठन, दिमाग में खून की कमी से बेहोशी और पेट दर्द से निजात पाने के लिए हींग, अजवाइन और नमक का सेवन करें।
  • हींग के पानी में घोलकर लेने से पेट के कीड़े जल्द निकल जाते है।
  • हींग को पानी में घीसकर लगाने से चर्म रोग, खुजली आदि से लाभ मिल जाएगा।
  • अगर किसी खुली चोट में कीडे लग गए है तो प्रभावित जगह पर हींग का पाउडर लगाए। कीडे जल्द निकल जाएगें।
  • उच्च रक्तचाप होने पर हींग का सेवन करें क्योंकि हींग में कोउमारिन नामक पदार्थ पाया जाता है। जो खून को पतला करने में मदद करता है और इसे जमने से रोकता है। जिससे कि उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल