1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अनेक बीमारियों में रामबाण है एलोवेरा, जानिए इसके अचूक फायदे

अनेक बीमारियों में रामबाण है एलोवेरा, जानिए इसके अचूक फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2017 07:31 am IST,  Updated : Nov 15, 2017 06:38 pm IST

एलोवेरा के बारे में कौन नहीं जानता है। यह एक फेमस हर्ब है। इसका इस्तेमाल सौंदर्य और खाने में किया जाता है। यह आपको स्किन के साथ-साथ कई सेहत संबधी समस्याओं से निजात दिलाता है। जानिए इसके फायदों के बारें में...

hair fall
hair fall

झड़ते बाल व डैंड्रफ से छुटकारा
आजकल अधिकर लोग कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार हो रहे हैं, वहीं कई ऐसे भी होंगे जो झड़ते बाल से निजात पाने के लिए रास्ता ढूंढ़ रहे होंगे। ऐसे में आप अपने कंडिशनर में केवल दो चम्मच एलोवेरा जेल मिला कर अगर बालों में लगाते हैं तो आप देखेंगे कि बालों में चमक के साथ-साथ मजबूती भी आ जाएगी।

जोड़ों के दर्द होंगे बंद
अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आप ताजा एलोवेरा जेल को जोड़ों पर लगाएं। आपको दर्द से राहत जरूर मिलेगी।

मोटापे से छुटकारा
कसरत व डाईट चार्ट को फालो करते-करते थक गए हैं तो अब आप एलोवेरा का सेवन करें। यह औषधि आपको प्राकृतिक रूप से वजन घटाने में आपकी सहायता करेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल