1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खुशखबरी! टीबी में इस्तेमाल किए जाने वाला टीका करेगा डायबिटीज से निजात दिलाने में मदद, जानिए कैसे

खुशखबरी! टीबी में इस्तेमाल किए जाने वाला टीका करेगा डायबिटीज से निजात दिलाने में मदद, जानिए कैसे

 Reported By: IANS
 Published : Jun 26, 2018 10:44 am IST,  Updated : Jun 26, 2018 10:44 am IST

तपेदिक तथा मूत्राशय के कैंसर के उपचार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले टीके के बारे में यह जानने के लिए अमेरिका में चिकित्सीय परीक्षणों की मंजूरी मिल गई है कि क्या यह टीका टाइप -1 मधुमेह रोग के उपचार में भी मदद कर सकता है।

diabetes- India TV Hindi
diabetes

हेल्थ डेस्क: तपेदिक तथा मूत्राशय के कैंसर के उपचार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले टीके के बारे में यह जानने के लिए अमेरिका में चिकित्सीय परीक्षणों की मंजूरी मिल गई है कि क्या यह टीका टाइप -1 मधुमेह रोग के उपचार में भी मदद कर सकता है।

अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफ डी ए) ने यह पता करने के लिए दूसरे चरण के चिकित्सीय परीक्षण को मंजूरी दे दी है कि क्या बैसिलस कलमेटे - गुएरिन (बी सी जी) नाम के जेनेरिक टीके में टाइप-1 मधुमेह को ठीक करने की क्षमता है।

मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल की निदेशक डेनिसे फौस्टमन और उनकी टीम ने चूहों में टाइप -1 मधुमेह रोग में सुधार का पहली बार प्रमाण दिया और बाद में बी सी जी टीके का मनुष्यों में पहले चरण का चिकित्सीय परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

पहले चरण के चिकित्सीय परीक्षण में चार सप्ताह के अंतर पर बी सी जी के दो इंजेक्शनों से मधुमेह पैदा करने वाली टी कोशिकाएं खत्म हो गईं और इंसुलिन स्राव की अस्थाई वापसी का सबूत मिला। दूसरे चरण के परीक्षण में बी सी जी के टीके की संभावना देखने के लिए दीर्घकालिक अवधि में टीके की अधिक खुराक दी जाएंगी।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल