1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अदरक से लेकर काला नमक तक, किचन में मौजूद हैं बीमारी भगाने वाली कारगर चीजें

अदरक से लेकर काला नमक तक, किचन में मौजूद हैं बीमारी भगाने वाली कारगर चीजें

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2020 12:49 pm IST,  Updated : Jan 15, 2020 12:49 pm IST

मौसमी बीमारियों को दूर करने के लिए डॉक्टर के पास जाने की बजाय किचन में रखी इन जादुई चीजों का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

किचन के लाभकारी मसाले- India TV Hindi
किचन के लाभकारी मसाले

नए दौर में हम और आप रोज किसी न किसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं। कई बार तो मौसमी बीमारियां ही परेशान कर डालती हैं। लेकिन हर बीमारी पर डॉक्टर के पास भागने की बजाय अगर आप किचन का रुख करेंगे तो फायदा होगा। आपके किचन में ही ऐसी एंटी बायोटिक चीजें हैं जो आपकी बीमारियों को दूर भगाने में अहम योगदान देती हैं। 

आइए जानते हैं कि किचन में मौजूद ऐसी कौन सी चीजें हैं जो बीमारियों के दौरान मदद करती हैं।

शहद

Honey
शहद

शहद आपके किचन की शान है। शहद बेहद कारगर एंटी बायोटिक है। मौसमी बीमारियों में गर्म पानी के साथ शहद का सेवन करने पर फायदा होता है। शहद के एंटी बेक्टीरिया गुण पाचन शक्ति को भी मजबूत करते हैं। बच्चों को कब्ज हो तो गर्म पानी में शहद मिलाकर और दस्त लगे हों तो ठंडे पानी में शहद मिलाकर देने पर आराम होता है। 

लहुसन

garlic
लहुसन

लहुसन कई बीमारियों में बतौर दवा इस्तेमाल किया जाता है। ये एंटी बेक्टीरयल है। पेट की खराबी होने पर, बदहजमी होने पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं लहुसन की कच्ची कलियों का सेवन करने से त्वचा संबंधी  बीमारियां खत्म होती हैं औऱ त्वचा में कसाव आता है। 

अजवायन

Ajwain
अजवायन

अजवायन बेहद कारगर एंटी बायोटिक मसाला है। इसका सेवन आमतौर पर पेट खराब होने के दौरान किया जाता है। ये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और साथ ही खून भी बढ़ाता है। पेट खराब हो या गैस बन रही हो तो अजवायन को काले नमक के साथ फंकी के रूप में लेने से आराम मिलता है।

अदरक 

Ginger
अदरक

अदरक भी एंटी बेक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। खांसी में अदरक को तवे पर भून कर शहद के साथ सेवन करें तो खांसी खत्म हो जाती है। इतना ही नहीं अदरक के रस में काला नमक और नींबू मिलाकर पीने से पेट साफ होता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और चयापचय क्षमता को भी बढ़ाता है। 

काला नमक 

black salt
काला नमक

कई घरों में काला नमक इस्तेमाल किया जाता है। सफेद नमक की तुलना में काला नमक बेहद फायदेमंद होता है। काला नमक सलाद के साथ खाने पर वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। अगर खांसी ने परेशान कर रखा है तो अदरक के टुकड़े पर काला नमक लगाकर चूसने पर आराम मिलता है। रोज सुबह उठते ही गुनगुने पानी में काला नमक मिलाकर पीने से शरीर के सभी विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल